इटावा

IMD big alert: 22 अक्टूबर को बनेगा डिप्रेशन और 23 अक्टूबर को आंधी-तूफान की चेतावनी

IMD alert about Depression and storm आईएमडी ने मौसम को लेकर जबरदस्त अलर्ट जारी किया है।‌ जिसके अनुसार आधे भारत में झमाझम बारिश होने की संभावना है। जबकि आधे में सुख पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है। ‌

इटावाOct 21, 2024 / 09:46 pm

Narendra Awasthi

IMD alert about Depression and storm मौसम विभाग ने आधे भारत में बारिश और आधे भारत में सूखा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफान आने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व मध्य दक्षिण, पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। जो 22 अक्टूबर डिप्रेशन में बदल जाएगा और 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। ‌ जिससे कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 22 अक्टूबर मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 14 डिग्री का अंतर है। ‌
यह भी पढ़ें

पहचान छुपा कर हिंदू लड़की से दोस्ती, बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज

IMD alert about Depression and storm मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 3 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 22 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में भी आसमान साफ रहने की संभावना है‌। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Etawah / IMD big alert: 22 अक्टूबर को बनेगा डिप्रेशन और 23 अक्टूबर को आंधी-तूफान की चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.