गुरुवार रात में आग लगने से मचा हड़कंप
गुरुवार रात इटावा जिला मुख्यालय पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल के पास स्थित मोतीझील में तालाब के किनारे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जहां आग लगने की घटना हुई, वहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी है।

यह भी पढ़ें
दो सौ करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ईडी के रडार पर हाइजिया समूह
आग की सूचना पर अस्पताल कर्मचारी समेत सीएमएस मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अस्पताल या कर्मचारियों को नहीं हुआ नुकसान
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमएम आर्य ने इस बात का दावा किया है की आग लगने से अस्पताल या अस्पताल के किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तालाब के आस पास सूखे पेड़ और काफी कूड़ा कचरा जमा रहता है। किसी प्रकार का कोई नुकसान और जनहानि नही हुई है।