इटावा

भाभी के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था देवर, नहीं मानी तो कुल्हाड़ी से कर दिया हमला, महिला की मौत

Etawah Crime News: इटावा से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। परिवारिक कलह में देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

इटावाFeb 02, 2024 / 01:45 pm

Anand Shukla

Etawah Crime News: इटावा में पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपने ही भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। गुरुवार शाम को महिला बच्चों को पढ़ा रही थी, तभी अचानक से देवर ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चों की चीख- पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरैया गांव के अतर सिंह के चार बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप की शादी मोहिनी से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। प्रदीप हार्डवेयर की दुकान चलाता है।
3 महीने पहले भी की थी छेड़खानी
प्रदीप के छोटे भाई रवि कुमार की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको छोड़कर चली गई थी, तभी से रवि अपनी भाभी मोहिनी पर गंदी नजर रखता था। 3 महीने पहले रवि ने अपनी भाभी के साथ छेड़खानी की थी, तब मोहिनी ने अपने पति प्रदीप और सास- ससुर से शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी रवि सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
गुरुवार शाम को मोहिनी अपने गौरी और राकी को पढ़ा रही थी। तभी देवर रवि ने मोहिनी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मोहिनी ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रवि ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद रवि छत से उतरा और कुल्हाड़ी फेंककर शरीर व कपड़ों पर लगे खून को साफ करके खेतों की ओर भाग निकला। कुछ देर बाद घटना स्थल पर परिवार के लोग पहुंचे तो मोहिनी को सीएचसी सरसईनावर लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस व मायके लोग पहुंचे लेकिन ससुराली भाग चुके थे। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सोलंकी व क्षेत्राधिकारी भरथना विवेक जावला फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। आरोपी देवर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें

अंतरिम बजट पर राकेश टिकैत बोले- देश के किसानों, आदिवास‍ियों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं साथ है धोखा

Hindi News / Etawah / भाभी के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था देवर, नहीं मानी तो कुल्हाड़ी से कर दिया हमला, महिला की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.