scriptसपा के गढ़ में अखिलेश ने इस नेता को बनाया जिलाअध्यक्ष, सपा सरकार में निकाले गए थे पार्टी से | Akhilesh makes this big leader Etawah Jiladhyaksh | Patrika News
इटावा

सपा के गढ़ में अखिलेश ने इस नेता को बनाया जिलाअध्यक्ष, सपा सरकार में निकाले गए थे पार्टी से

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ग्रह जिले इटावा में एक बार फिर से इस नेता पर भरोसा जताते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी दी है.

इटावाNov 29, 2019 / 05:32 pm

Abhishek Gupta

akhilesh yadav

आखिर क्या वजह रही जिससे यहां सपा को हार का सामना करना पड़ा रहा है

इटावा. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ग्रह जिले इटावा में एक बार फिर से गोपाल यादव पर ही भरोसा जताते हुए पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपी दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष की और से जारी की गई लिस्ट में राज्य के 15 जिलों में इटावा से गोपाल यादव का नाम घोषित किया गया। 2017 में सपा के भीतर चल रहे सत्ता संग्राम के बीच शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी जिला अध्यक्ष सुनील यादव को बेदखल करके अपने भरोसेमंद और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के करीबी गोपाल यादव को नया जिला अध्यक्ष बनाया था।
ये भी पढ़ें- अस्वस्थ होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव पहुंचे जन्मदिन समारोह में, खुद के लिए हो रही नारेबाजी को अचानक रोका

गोपाल यादव ने जताया आभार-

जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का आभार जताते हुए कहा है कि गोपाल यादव ने जो मेरे ऊपर भरोसा दिखाया है, उसको हर हाल पर मेहनत और लगन के साथ मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा।
ये भी पढ़ें- शिवपाल सिंह यादव से इन्होंने कहा- भतीजा बात नहीं मान रहा है, तो आप ही झुक जाओ

पार्टी से निकाले गए थे गोपाल यादव-

2012 में अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद हुए नगर पालिका के चुनाव में इटावा में कुलदीप गुप्ता संटू की मदद करने के कारण गोपाल यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला भी गया था, लेकिन प्रो. रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण उनकी वापसी कुछ समय बाद ही कर ली गई थी। गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा ने निकाय चुनाव में प्रतिष्ठित इटावा और भरथना नगर पालिका क्षेत्र में जीत का परचम फहराया था। जसवंतनगर में 100 वोटों के मामूली अंतर से उन्हें हार मिली थी। ऊर्जा और उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए गोपाल यादव को दोबारा मौका मिला है।
Akhilesh
सपा में जश्न-

गोपाल यादव के जिलाध्यक्ष बनते ही घर पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। सपाइयों ने गोपाल और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव किशन यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, योगेंद्र यादव, पदम तिवारी, लालू प्रसाद यादव, चित्रांगद यादव, विद्याराम यादव, बृजेश यादव पप्पू, रत्नेश, भदौैरिया, डा. आशीष दीक्षित, शिवम पाल, विनोद राजपूत, अमित सोनी और तेज बहादुर आदि ने नेतृत्व का आभार भी जताया है।
2019 चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर के सभी जिलाध्यक्षों समेत सभी ईकाईयों को भंग कर दिया था, उसके बाद लगातार कई राजनेताओं की ओर से दावेदारी की जा रही थी, लेकिन अखिलेश यादव ने एक बार फिर से गोपाल यादव पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष की दौड़ में सक्रिय राजनेताओं को करारा झटका दिया है।

Hindi News/ Etawah / सपा के गढ़ में अखिलेश ने इस नेता को बनाया जिलाअध्यक्ष, सपा सरकार में निकाले गए थे पार्टी से

ट्रेंडिंग वीडियो