मनोरंजन

जब Shahrukh Khan के प्यार में दीवानी हो गईं थी Priyanka Chopra, सीक्रेट मैरिज तक पहुंच गई थी बात

Shahrukh Khan and Priyanka Chpra Affair: शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान हमेशा से ही एक आइडल कपल के तौर पर देखे गए हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों के रिलेशन के बीच में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई थी। दोनों के अफेयर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Nov 02, 2022 / 11:45 am

Jyoti Singh

जब शाहरुख खान के प्यार में दीवानी हो गईं थी प्रियंका चोपड़ा, सीक्रेट मैरिज तक पहुंच गई थी बात

Shahrukh Khan Birthaday : बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख (Shahrukh Khan) खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढ़रों बधाईयां दे रहे हैं। शाहरुख इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। जिनमें लड़कियां उनकी सबसे ज्यादा दीवानी हैं। शाहरुख आज जिस भी मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। वह पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी पत्नी गौरी (Gauri Khan) का भी बड़ा हाथ है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब उनकी शादी खतरे में पड़ गई थी। हुआ कुछ ऐसा था कि इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, एक समय में शाहरुख खान की दीवानी हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के अफेयर की अफवाह बॉलीवुड के गलियारों तक पहुंच गई थी। यहां तक की दोनों के सीक्रेट मैरिज की अफवाह भी आनी शुरू हो गई थी। तो आइए जानते हैं कि क्या था पूरा मामला…
https://twitter.com/hashtag/PathaanTeaser?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कर रहे थे डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘डॉन’ की शूटिंग कर रहे थे। यह वही मौका था जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों को कई बार देर रात तक साथ में देखा गया। हालांकि जब शाहरुख से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। शाहरुख ने कहा कि वह और प्रियंका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। खुद प्रियंका ने भी शाहरुख खान से अफेयर के बारे में कभी कोई बात नहीं की।
जब प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पहने दिखे शाहरुख

कहा ये भी जाता है कि एक टॉक शो ‘डर्टी लॉन्ड्री’ में प्रियंका चोपड़ा को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इस दौरान प्रियंका ने ब्राउन कलर की जैकेट पहनी थी। बता दें कि शो के फॉर्मेट के अनुसार सेलिब्रिटी को अपना जैकेट छोड़कर आना होता है। ऐसे में प्रियंका भी अपना जैकेट शो में छोड़कर चली आईं। इसके बाद हीं जैकेट पहने हुए शाहरुख खान को स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयर ने सोशल मीडिया पर और चर्चा बटोर ली।
यह भी पढ़े – Shah Rukh Khan को स्कूल में दोस्तों कहा करते थे ‘Seigang’, इसी दौरान हुआ था Gauri Khan से प्यार

https://twitter.com/hashtag/ShahRukhKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पत्नी गौरी खान को पसंद नहीं था दोनों का मिलना
ऐसा कई बार देखा गया जब शाहरुख खान अपने घर पर पार्टी आग्रेनाइज करते थे और प्रियंका चोपड़ा को भी उसमे इनवाइट करते थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता करण जौहर के घर पर पार्टी थी, जिसमें शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका को जबरदस्ती पार्टी में बुलवाया था। जब एक्ट्रेस पार्टी में पहुंची तो शाहरुख ने उन्हें सबसे मिलवाया था। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख की पत्नी गौरी खान को उनका और प्रियंका का इतना करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं था।
यह भी पढ़े – आमिर खान ने पहले कहा- ‘शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है’, फिर किंग खान के घर पहुंच गए एक्टर

Hindi News / Entertainment / जब Shahrukh Khan के प्यार में दीवानी हो गईं थी Priyanka Chopra, सीक्रेट मैरिज तक पहुंच गई थी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.