17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘15 फरवरी’ को ही पिता बन गए थे ‘विराट कोहली’, पत्नी अनुष्का ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी

Anushka Sharma-Virat Kohli Second Baby: विराट कोहली दूसरी मर्तबा पिता बन गए हैं। उन्होंने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने फैंस के लिए बड़ी जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 20, 2024

virat_kohli_became_a_father_on_15th_february.jpg

Virat Kohli became a father on 15th February

Anushka-Virat Kohli Second Child: भारतीय टीम के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरी मर्तबा पिता बन गए हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दूसरे बच्चे के रूप में राजकुमार (बेटे) को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है। हालांकि इसमें एक दिलचस्प बात यह है, कि अनुष्का 15 फरवरी को ही दूसरी बार माँ बन गयी थी। लेकिन इसकी जानकारी 20 फरवरी 2024 को उन्होंने शेयर की। अनुष्का और विराट (Virat Kohli) ने बेटे का नाम अकाय रखा है। जिसका मतलब निराकार होता है। यह एक तरह का ईश्वरीय नाम है।

दूसरी बार बेटे को जन्म देने के बाद पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर अनुष्का (Anushka Sharma) ने लिखा, "बहुत खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे 'अकाय' और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. प्यार और आभार"


विराट (Virat Kohli) और अनुष्का पहली बार 2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। जबकि पहली बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ। बेटी वामिका दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। लेकिन अभी राजकुमार की तस्वीरें आनी बाकी है।