bell-icon-header
मनोरंजन

सैतेल बेटे सनी देओल संग जब हेमा मा लिनी ने किया था अपने रिश्ते का खुलासा, सभी रह गए थे हैरान

Sunny Deol ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Apr 27, 2019 / 01:24 pm

Preeti Khushwaha

Sunny Deol Hema Malini

बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol आखिर अपने परिवार के नक्शेकदम पर चल पड़े। हाल ही में सनी देओल ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है। सनी डंस्ट्री का एक जाना मान नाम हैं। अब सनी राजनीति में भी अपना परचम फैराने की तैयारी में हैं। सनी से पहले उनके पिता धर्मेंद्र भी राजनीति से जुड़ चुके हैं। वहीं उनकी सौतेली मां Hema Malini आज भी राजनीति में सक्रीय हैं। ये बात सभी जानते हैं कि हेमा, सनी देओल के पिता की दूसरी पत्नी हैं। वहीं दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बातें सुनने को मिलती हैं। वहीं एक बार हेमा ने भी सनी संग अपने रिश्ते का खिलासा किया था।

हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच रिश्ते को लेकर एक बार खुद एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ के लॉन्च इवेंट के दौरान किया था। उन्होंने कहा था, ‘जब भी जरुरत होती है, सनी हमेशा साथ होते हैं। जब वो हादसा (साल 2015 में हेमा मालिनी की कार का एक्‍सीडेंट) हुआ था, तब सनी सबसे पहले मुझे देखने पहुंचे थे। उन्‍होंने डॉक्‍टरों से बात की थी और जरूरी निर्देश भी दिये थे। वो हर बात का ख्‍याल रखते हैं। जिस तरह वो सबका ख्‍याल रखते हैं वो दर्शाता है कि हमारा रिश्‍ता कैसा है।’

Sunny Deol Hema Malini

आपको बता दें कि सनी ने अपने फिल्मी कॅरियर में हर तरह के रोल को जिया है। उन्होंने रोमांटिक से लेकर एक्शन और गंभीरता से भरे किरदार निभाए हैं। सनी ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Hindi News / Entertainment / सैतेल बेटे सनी देओल संग जब हेमा मा लिनी ने किया था अपने रिश्ते का खुलासा, सभी रह गए थे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.