
Nikita Thukral
फिल्म इंडस्टी में अफेयर्स और अवैध संबधों की खबरें आए दिन सुनने में आती हैं। लेकिन इसके किसी को बैन कर देना ये वाकई में बड़ी बात है। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर अपने को—एक्टर संग रिलेशनशिप के आरोपों के चलते तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। हम बात कर रहे हैं Nikita Thukral की जिसपर बैन लगाया गया था।
निकिता ने साल 2002 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग की शुरुआत की और उसके बाद वह साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं। खबरों के अनुसार प्रोड्यूसर डी रामा नायडू ने उन्हें जुहू (मुंबई) के एक होटल में देखा और अपनी फिल्म 'Hai'(2002) के लिए कास्ट कर लिया और यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन निकिता का करियर चल निकला। इसके साथ ही निकिता ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम की कई फिल्मों में काम किया। जिस वक्त निकिता अपने कॅरियर के हाईप पर थी उनका नाम कन्नड़ एक्टर टी दर्शन के साथ जुड़ा। दोनों के अवैध संबंधों की खबरें पूरी इंडस्ट्री में फैल गई। यही नहीं दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी ने निकिता पर आरोप लगाया की उसके पति निकिता की वजह से उसके साथ मारपीट करते हैं।
यही नहीं विजयलक्ष्मी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरेस्ट कर लिया था।आप सभी को बता दें कि कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने उन्हें 10 सितंबर 2011 से तीन साल के लिए इंडस्ट्री से बैन कर दिया था लेकिन अब वापस इंडस्ट्री में लौट आईं हैं।
Updated on:
17 Apr 2019 09:48 am
Published on:
16 Apr 2019 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
