
Kalki 2898 AD: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज होने में महज 6 दिन का वक्त बचा है। इसी बीच 19 जून को फिल्म का एक प्री रिलीज इवेंट रखा गया था। इस दौरान एक ही स्टेज पर प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आए। जहां डायरेक्टर नाग अश्विन ने फिल्म में दिखाई देने वाली तीन दुनिया के बारे में बताया।
इस प्री रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई जाने वाली तीन अलग-अलग दुनिया के बारे में बताया। आइए जानते हैं इन तीन दुनिया के बारे में।
1. काशी: ‘काशी’ इसी जगह से फिल्म की कहानी की शुरुआत होगी। इसका जिक्र ट्रेलर में एक बच्चा भी करता दिखाई दिया था। दरअसल यह वो जगह है जहां से सिविलाइजेशन का जन्म हुआ। जहां गंगा नदी भी है। यहां बहुत संघर्ष हुआ है और पूरी दुनिया में बस एक ही शहर बचा है, जो काशी है। यहीं से कल्कि शुरू होगी। जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करते हुए रहना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: पहली बार Shraddha Kapoor ने कबूला राहुल मोदी के साथ रिश्ता, सोशल मीडिया पर मची खलबली
2. कॉम्प्लेक्स: ट्रेलर के अनुसार 'काशी' के बाद एक और दुनिया दिखाई गई थी। जहां ‘यास्किन’ को सब कुछ माना जा रहा है, यानी एक मेगा सिटी, जो दिखने में पिरामिड के आकार की नजर आती है। इसे कॉम्प्लेक्स के नाम से जाना जाएगा। यह वो जगह है जहां लोगों के पास खाना, पानी और रहने के लिए वो हर चीज है, जिसकी एक आम इंसान को जरूरत होती है। काशी के लिए इस दुनिया में पहुंचना महज एक सपने जैसा है। वहीं अगर उन्हें यहां पहुंचने का रास्ता मिल भी गया, तो भी वहां जाना आसान नहीं है।
3. शंभाला: ‘काशी’ और ‘कॉम्प्लेक्स’ को छोड़कर फिल्म में जो तीसरी दुनिया देखने को मिलेगी, वो है शंबाला। यह एक ऐसी दुनिया है जिसे कई कल्चर में सुना और देखा गया है। शंभाला ‘कल्कि’ से काफी जुड़ा हुआ है क्योंकि यही वो जगह है, जहां से कल्कि का फाइनल अवतार होगा।
इस फिल्म को वैजयंती मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें प्रभास और अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी, राजेंद्र प्रसाद जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Updated on:
20 Jun 2024 08:17 am
Published on:
20 Jun 2024 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
