scriptइस दिग्गज अभिनेता ने बनाई थी अपनी पत्नी की बिना कपड़ों वाली पेंटिंग! | death anniversary: unknown facts about Actor Ashok kumar | Patrika News
मनोरंजन

इस दिग्गज अभिनेता ने बनाई थी अपनी पत्नी की बिना कपड़ों वाली पेंटिंग!

राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने अशोक कुमार की एक झलक पाने के लिए अपना घूंघट उठा दिया था।

Dec 10, 2018 / 04:32 pm

Mahendra Yadav

ashok kumar

ashok kumar

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे अशोक कुमार का असली नाम कुमुद कुमार गांगुली था। वह बॉलीवुड और अपने फैंस के बीच दादा मुनि के नाम से मशहूर थे। दादा मुनि आज ही दिन यानी 10 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर छा गई थी। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने किस्से।

शादी में राज कपूर की पत्नी ने उठा दिया था घूंघट:
अशोक कुमार के बारे में एक किस्सा बड़ा मशहूर है। दरअसल जब राज कपूर की शादी में अशोक कुमार भी पहुंचे थे। अशोक कुमार उस समय सुपरस्टार थे। जब वे शादी में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि अशोक कुमार आ गए। ऐसे में राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने अशोक कुमार की एक झलक पाने के लिए अपना घूंघट उठा दिया था। बताया जाता है कि इस बात से राज कपूर काफी नाराज हो गए थे।

इस दिग्गज अभिनेता ने बनाई थी अपनी पत्नी की बिना कपड़ों वाली पेंटिंग!

पेंटर भी थे अशोक कुमार:
अशोक कुमार एक अच्छे पेंटर भी थे। उन्होंने करीब 300 पेंटिंग बनाई थीं। उनकी बेटी भारती जाफरी ने उनकी पेंटिंग कलेक्शन की प्रदर्शनी भी लगाई थी। अशोक कुमार ने अपनी पत्नी की न्यूड पेंटिंग बनाई थी। इसके अलावा भी उन्होंने इसी तरह की कई पेंटिंग्स बनाई थीं।

इस दिग्गज अभिनेता ने बनाई थी अपनी पत्नी की बिना कपड़ों वाली पेंटिंग!

पत्नी से बेवफाई:
अशोक कुमार ने अपनी पत्नी से बेवफाई की थी लेकिन शोभा ने कभी शक नहीं किया। एक बार खुद अशोक कुमार ने कहा था, ‘शुरू के 13 साल में बहुत ‌बहुत वफादार था। उसके बाद भटक गया। मैं एक फिल्म कर रहा था ‘नाज’, तभी मैंने शराब पीनी शुरू की, लड़कियों से मिलना शुरू किया, अफेयर किए। मेरा हीरोइन नलिनी जयवंत के साथ भी अफेयर था। ढाई साल तक हम साथ थे। चारों तरफ इसकी बातें हो रही थी लेकिन मेरी पत्नी ने कभी यकीन नहीं किया कि उसका पति ऐसा करेगा।’

Hindi News / Entertainment / इस दिग्गज अभिनेता ने बनाई थी अपनी पत्नी की बिना कपड़ों वाली पेंटिंग!

ट्रेंडिंग वीडियो