मनोरंजन

कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का इन स्टार्स के साथ जोड़ा जा चुका है नाम, देखिए पूरी लिस्ट

Kangana Ranaut Love Affair: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना की लव-लाइफ किसी से छिपी नहीं है। कंगना ने कई इंटरव्यू में अपनी प्रेम-प्रसंग को लेकर खुले तौर पर चर्चा की है। आज हम आपको रहस्य से पर्दा उठाते हुए उनके सभी बॉयफ्रेंड के बारे में बताने वाले हैं।

Jan 25, 2024 / 03:05 pm

Krishna Pandey

Kangana Ranaut Love Affair

Kangana Ranaut Love Affair: बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में कंगना ने गहरी छाप छोड़ी है। धाकड़ क्वीन की कैरेक्टर इतनी दमदार होती है, कि फिल्में हिट होना स्वाभाविक है। इसके इतर कंगना को अक्सर कंट्रोवर्सी में संलिप्त देखा गया है। यही वजह है, कि उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। जब भी कोई बात होती है, तो कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात प्रमुखता से रखती हैं। इस समय बॉलीवुड क्वीन का एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वह EaseMyTrip के संस्थापक निशांत पिट्टी के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में उनकी लव लाइफ की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। रहस्य से पर्दा उठाते हुए आज हम आपको कंगना रनौत की लव लाइफ के बारे में बताएंगे।
इन स्टार्स के साथ भीड़ चूका है टाका
ऋतिक रोशन (Hritik Roshan)
कंगना की लव-लाइफ किसी से छिपी नहीं है। कंगना ने कई इंटरव्यू में अपनी प्रेम-प्रसंग को लेकर खुले तौर पर चर्चा की है। उनमें से सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन का है। ऋतिक और कंगना की जोड़ी एक समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।
kangana_ranaut_hritik_roshan_relationship.jpg
निकोलस लाफर्टी (Nicholas Lafferty)
कंगना का नाम ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी जुड़ चूका हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निकलोस कंगना से मिलने कई बार भारत आए हैं। लेकिन ये भी रिश्ता ज्यादा दिन चल न सका।
nicholas_lafferty.jpg
अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman)
अध्ययन सुमन एक अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की शुरुआत हाल-ए-दिल से की। अध्ययन सुमन
और कंगना की पहली मुलाकात राज-2 के पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार भी हुआ। फिर बाद में अनबन के चलते यह रिश्ता भी टूट गया था। आश्चर्यजनक बात यह है, कि अध्ययन सुमन ने ब्रेकअप के बाद कंट्रोवर्सी क्वीन पर जादू-टोना (काला जादू) करने का आरोप भी लगाए थे।
adhyayan_suman.jpg
आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)
यह बात सच है, कि कंगना और ऋतिक की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित रही थी। फिर भी कंगना की बॉयफ्रेंड लिस्ट को खंगालेंगे तो मालूम होगा, उनकी पहले बॉयफ्रेंड का नाम आदित्य पंचोली है। उस दौरान कंगना इंडस्ट्री में नई थी। उस दौरान उन्हें आदित्य पंचोली से प्यार हो गया था और वह उनके साथ लिव-इन में भी रहने लगी थी। लेकिन फिर बाद में यह रिश्ता भी टूट गया। कंगना का आरोप था, कि आदित्य मारते-पीटते यहां। इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी।
aditya_pancholi.jpg
अजय देवगन (Ajay Devgan)
अफवाहों के बीच कंगना का नाम बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (सिंघम) के साथ भी जोड़ा गया है।

Hindi News / Entertainment / कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का इन स्टार्स के साथ जोड़ा जा चुका है नाम, देखिए पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.