
'डॉ अनिका से मिलें! भेड़िया की डॉक्टर!
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर हॉरर कॉमेडी भेड़िया से कृति के कैरेक्टर का फस्र्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में कृति एक साइंटिस्ट डॉ. अनिका की भूमिका में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए, कृति ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'डॉ अनिका से मिलें! भेड़िया की डॉक्टर! इंसान अपने जोखिम पर ही इसे देखने जाएं।
कृति सेनन के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर पर भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। इस फिल्म को 3डी और 2डी दोनों में रिलीज किया जाएगा। कृति और वरुण की एकसाथ ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे।
फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। दरअसल यह फिल्म निर्माता दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। इससे पहले स्त्री और 'रूही आ चुकी हैं। कृति के कॅरियर की यह पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। वहीं, कृति जल्द ही ओम राउत की पीरियड ड्रामा थ्री डी फिल्म आदिपुरुष में भी प्रभास के अपोजिट सिया के रोल में नजर आएंगी।
Published on:
19 Oct 2022 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
