मनोरंजन

इस एक्ट्रेस पर लगा संस्कृति को नुकसान पहुंचाने और नग्नता का सहारा लेने का आरोप, सुबह के शो कैंसल

‘मूवी की रिलीज को नहीं रोका जा सकता है क्योंकि पहले ही इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल चुका है। लेकिन प्रचार में नग्न पोस्टर्स का असर बच्चों पर भी पड़ता है।’

Jul 19, 2019 / 12:42 pm

पवन राणा

Amala Paul Aadai

मुंबई। अपकमिंग फिल्म के प्रचार के लिए नग्नता का सहारा लेने का आरोप एक एक्ट्रेस पर लगाया गया है। शिकायत करने वालों का कहना है कि ऐसा करके एक्ट्रेस संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही है। वह बाहरी राज्य की है इसलिए ऐसा कर रही हैं।

 

आरोपों का सामना कर रही ये एक्ट्रेस है अमाला पॉल। अमाला की नई फिल्म ‘अडाई’ को लेकर ये मामला सामने आया है। इस मूवी के टीजर में भी अमाला को न्यूड दिखाया गया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए भी कुछ ऐसे ही पोस्टर्स का सहारा लिया गया है। इसकी शिकायत अनेथू मक्कल काची की संस्थापक राजेश्वरी प्रिया ने दर्ज करवाई है।

 

Amala Pual

रोजश्वरी प्रिया का कहना है कि ‘अडाई’ मूवी में नग्नता परोसी गई है। इससे तमिल संस्कृति को नुकसान हो रहा है। प्रिया का ज्यादा विरोध मूवी के प्रचार के लिए इस्तेमाल हो रहे पोस्टर्स को लेकर है। हालांकि प्रिया मानती हैं कि मूवी की रिलीज को नहीं रोका जा सकता है क्योंकि पहले ही इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल चुका है। लेकिन प्रचार में नग्न पोस्टर्स का असर बच्चों पर भी पड़ता है।

 

आपको बता दें कि ‘अडाई’ के टीजर में अमाला पॉल को न्यूड दिखाया गया है। इसे लेकर कई तरफ से इस मूवी को बैन करने की मांग उठने लगी थी। विरोध करने वालों की आपत्ति नग्नता को लेकर है। ‘अडाई’ मूवी का निर्देशन रतनकुमार ने किया है।

 

अपडेट:

ताजा खबरों के अनुसार ‘अडाई’ के मॉर्निंग शोज कैंसल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु और विदेशी लोकेसन्स के सुबह 10 बजे के शो रद्द कर दिए गए हैं। इसकी वजह केडीएम की से जुड़ा वित्तीय विषय बताया जा रहा है।

Hindi News / Entertainment / इस एक्ट्रेस पर लगा संस्कृति को नुकसान पहुंचाने और नग्नता का सहारा लेने का आरोप, सुबह के शो कैंसल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.