मनोरंजन

अजय देवगन की भोला से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट, खाकी वर्दी में एक्ट्रेस का दिखा भौकाली अवतार

Bholaa Tabu First Look Out : अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ से तब्बू का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। जिसमें वह खाकी वर्दी में काफी भौकाली दिखाई दे रही हैं। फिल्म से सामने आए तब्बू के फर्स्ट लुक को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Jan 17, 2023 / 01:33 pm

Jyoti Singh

Ajay Devgan shares Tabu first look as cop from Bholaa

Ajay devgn Bholaa : अजय देवगन (Ajay devgn) और तब्बू (Tabu) की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है तो धमाल मचा देती है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने जो सफलता हासिल की वह अब तक कायम है। फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला। जिसके बाद यह जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बता दें कि जल्द ही अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से एक्टर का लुक रिवील किया गया था। जिसके बाद अब फिल्म से तब्बू के फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/TabuInBholaa?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि अजय देवगन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर (Ajay devgn Instagram) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ से तब्बू का पहला लुक (Bholaa Tabu First Look Out) शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में में तब्बू एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं। आंखों पर गॉगल्स और हाथ में गन लिए उनका काफी इंटेंस और भौकाली अवतार दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
यह भी पढ़े – शाहरुख खान की पठान ने रिलीज से पहले मचाया गदर, इस मामले में तोड़ा केजीएफ 2 का रिकॉर्ड!

अजय देवगन ने तब्बू का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, एक खाकी-सौ शैतान. अजय देवगन द्वारा डायरेक्टेड भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाहिर है कि अजय दृश्यम 2 की रिलीज के साथ-साथ भोला की शूटिंग में भी व्यस्त थे। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे अजय देवगन ने तब्बू का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि यह जोड़ी एक बार फिर से जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
https://twitter.com/hashtag/TabuInBholaa?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं जब से फिल्म भोला से सामने आए तब्बू के फर्स्ट लुक सामने आया है, फैंस भी उसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही तब्बू के लुक को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘मैं हमेशा से कहता आया हूं कि तब्बू मैम बम हैं बम… क्या कमाल की लग रही हैं वो…।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘तब्बू मैम तो अजय सर का पीछा ही नहीं छोड़ रही हैं। पहले विजय सलगांवकर के पीछे थीं और अब उसके जैसे दिखने वाले के पीछे हैं।’
यह भी पढ़े – सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद उनके डॉग फज ने दुनिया को कहा अलविदा

Hindi News / Entertainment / अजय देवगन की भोला से तब्बू का फर्स्ट लुक आउट, खाकी वर्दी में एक्ट्रेस का दिखा भौकाली अवतार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.