
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग अब तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब ज़माना EVs का ही रहने वाला है। नए-नए ब्रांड्स भारत में दस्तक देने वाले हैं। अगर आप भी इन दिनों एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मौका अच्छा साबित हो सकता है। बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी iGowise Mobility Pvt Ltd भारतीय बाजार में अपनीनई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इस बार की जानकारी कंपनी ने खुद दी है। अगले साल 26 जनवरी (January 2023) तक कंपनी अपनी 2W EV - Trigo BX4 इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करेगी। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में..
SUV जैसा आराम और सेफ्टी
नई Trigo BX4 इलेक्ट्रिक बाइक को खासतौर पर सिटी में राइड के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आराम का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी के मुताबिक इसमें SUV जैसा कंफर्ट मिलेगा इसलिए इसे एसयूवी ईबाइक के नाम से बुलाया जाना भी गलत नहीं होगा। इसकी सीट न सिर्फ चौड़ी है बल्कि इसमें आराम भी काफी अच्छा मिलेगा।
कीमत और फीचर्स
इस नए वाहन को इंडियन फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें बैटरी साइज और रेंज से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। Trigo BX4 की की कीमत करीब 1.1 से 1.2 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। इसमें 2X स्टेबिलिटी, 2X स्पेस और 3X सेफ्टी मिलेगी।
Trigo BX4 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 75km की रेने वाली है। यह 180Nm का टॉर्क मिलेगा। खासबात यह है कि फुल चार्ज में यह 145km की रेंज देती है। इसमें 6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जोकि कई फीचर्स से लैस होगा। यह मॉडल 15 Amps Hyper-fast ऑन-बोर्ड चार्जर मिला।
Published on:
07 Nov 2022 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
