bell-icon-header
चुनाव

Explainer: चुनाव नामांकन प्रक्रिया क्या है? यहां पढ़िए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

What is enrollment process in Election : विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। कोई भी आम आदमी भी विधायक पद के लिए नामांकन कर सकता है लेकिन उससे पहले नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया जाननी होगी।

Oct 23, 2023 / 10:25 pm

Shaitan Prajapat

What is enrollment process

Assembly Elections 2023 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सत्ता हासिल करने के लिए हो रहे इस सियासी खेल में राजनीतिक दलों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर 2023 को जारी हो गई है। एमपी में नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 30 अक्‍टूबर है और नामांकन वापसी का अंतिम दिन 2 नवंबर है। वहीं, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 30 अक्‍टूबर, 2023 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 6 नवंबर है और नामांकन वापसी का अंतिम दिन 9 नवंबर है। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 13 अक्‍टूबर (पहला चरण), 21 अक्‍टूबर (दूसरा चरण) को जारी हो गई है। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 20 अक्‍टूबर (पहला चरण), 30 अक्‍टूबर (दूसरा चरण) है। नामांकन वापसी का अंतिम दिन 23 अक्‍टूबर (पहला चरण) और 02 नवंबर (दूसरा चरण) है। मिजोरम विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 13 अक्‍टूबर, 2023 को जारी हो गई है। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 20 अक्‍टूबर है और नामांकन वापसी का अंतिम दिन 23 अक्‍टूबर है। जबकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 3 नवंबर, 2023 को जारी होगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 10 नवंबर रहेगी और नामांकन वापसी का अंतिम दिन 15 नवंबर तय किया गया है। आइए यहां समझते हैं नॉमिनेशन पेपर का मतलब और चुनाव में नामांकन वापिस लेने की प्रकिया के बारे में…

नामांकन प्रक्रिया क्या है?

विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। जब किसी उम्मीदवार को किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा चुना जाता है तो इसे आम बोलचाल की भाषा में पार्टी का टिकट मिलना कहते हैं। कोई भी आम आदमी भी विधायक पद के लिए नामांकन कर सकता है लेकिन उससे पहले नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया जाननी होगी। यदि राज्य के सभी विधानसभा चुनाव के क्षेत्र के लिए अधिसूचना एक साथ जारी हुई हो तो नामांकन एक साथ ही शुरू होते हैं।


उम्मीदवार ऐसे करते हैं नामांकन

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी नियुक्त होते है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर राजनीतिक दलों के कैंडिडेट नामांकन करते है। नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवारों को जमानत राशि के रूप में पूर्व निर्धारित रकम भी जमा करानी होती है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक उम्मीदवार नामाकंन के दौरान सीमित संख्या में गाड़ी का इस्तेमाल करना होता है। इसके अलावा वाहनों को निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से 100 मीटर पहले खड़ा किया जाता है। नामाकंन के दौरान निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति के बिना कोई उम्मीदवार ढोल-नगाड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

देना होता है चल अचल संपत्ति का ब्यौरा

विधायक बनने से पहले 25 पेज का नामांकन पत्र भरना पड़ता है। जरूरी कागजों में प्रत्याशी को अपने पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि जैसे कागजों की जरूरत होती है। विधायक बनने से पहले नामांकन पत्र में अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। इसके साथ ही आपको अपनी पत्नी और आश्रित बच्चों की भी पूरी जानकारी देनी पड़ती है। आपके पास कितने हथियार हैं और आपके ऊपर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं इन सभी की जानकारी आपको एक एफिडेविट के माध्यम सही जानकारी दी जाती है।

नामांकन वापिस लेने की क्या है प्रक्रिया?

नामांकन करने के कुछ दिनों के बाद उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है। निर्वाचन आयोग इसके लिए निर्धारित समय देता है। उस समय अवधि में प्रत्याशी अपनी मर्जी से नाम वापस ले सकता है। इसके लिए बकायदा एक एफिडेविट पर घोषणा पत्र देना होता है। इसमें नाम वापसी करने की डिटेल लिखी होती है। वेरिफाई करने के बाद प्रत्याशी का नाम वापस कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें

Explainer: चुनाव की अधिसूचना क्यों की जाती है जारी, इससे जुड़े हर सवालों के जवाब यहां पढ़ें




मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 21 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 2 नवंबर 2023
मतदान की तारीख : 17 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम : 3 दिसंबर 2023
राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 30 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 6 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 9 नवंबर 2023
मतदान की तारीख : 25 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम : 3 दिसंबर 2023

यह भी पढ़ें

Explainer: प्रदूषित वायु सबसे पहले ये शरीर के किस हिस्से पर हमला बोलता है और यह क्यों जान पर बन आती है?



छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 13 अक्‍टूबर (पहला चरण)
21 अक्‍टूबर (दूसरा चरण)
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 20 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण)
30 अक्‍टूबर 2023 (दूसरा चरण)
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 23 अक्‍टूबर 2023 (पहला चरण)
02 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
मतदान की तारीख : 07 नवंबर 2023 (पहला चरण)
17 नवंबर 2023 (दूसरा चरण)
चुनाव परिणाम : 3 दिसंबर 2023
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 13 अक्‍टूबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 20 अक्‍टूबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 23 अक्‍टूबर 2023
मतदान की तारीख : 7 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम : 3 दिसंबर 2023

यह भी पढ़ें

Court fined IKEA: आइकिया ने महिला से कैरी बैग के 20 रुपए वसूले, कोर्ट ने कंपनी पर लगाया भारी जुर्माना


तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना : 3 नवंबर 2023
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन : 10 नवंबर 2023
नामांकन वापसी का अंतिम दिन : 15 नवंबर 2023
मतदान की तारीख : 30 नवंबर 2023
विधानसभा चुनाव के परिणाम : 03 दिसंबर 2023

Hindi News / Elections / Explainer: चुनाव नामांकन प्रक्रिया क्या है? यहां पढ़िए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.