bell-icon-header
शिक्षा

B.Tech And B.E में क्या है मूल अंतर? किस कोर्स को करने से मिलता है बेहतर Placement, जानें पूरी डिटेल्स

B.Tech And B.E लगभग एक समान का कोर्स है। दोनों कोर्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। लेकिन दोनों में कुछ मूल अंतर भी हैं। जैसे इन दोनों कोर्स के पाठ्यक्रम में बहुत ज्यादा नहीं लेकिन कुछ अंतर होते हैं। BTech और BE में अंतर मुख्यतः उनके

नई दिल्लीSep 13, 2024 / 02:57 pm

Anurag Animesh

B.Tech And B.E : अब कुछ महीनों के बाद से इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें मुख्यतः आईआईटी और एनआईटी के लिए “Jee mains” का फॉर्म है। इसके अलावा कई और परीक्षाएं होती हैं, जिसे कोई अलग राज्य या कॉलेज लेता है। भारत में लाखों की संख्या में छात्र इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं। इंजीनियरिंग के कोर्स को मुख्यतः “B.Tech” कोर्स कहा जाता है। लेकिन जो छात्र इंजीनियरिंग में रूचि रखते हैं, उन्हें पता है कि B.Tech से मिलता-जुलता ही एक और कोर्स हैं। जिसका नाम है B.E।

B.Tech And B.E

B.Tech And B.E लगभग एक समान का कोर्स है। दोनों कोर्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। लेकिन दोनों में कुछ मूल अंतर भी हैं। जैसे इन दोनों कोर्स के पाठ्यक्रम में बहुत ज्यादा नहीं लेकिन कुछ अंतर होते हैं। BTech और BE में अंतर मुख्यतः उनके पाठ्यक्रम और पढ़ाई के तरीके में है। B.E. इंजीनियरिंग के बेसिक प्रिंसिपल्स और कॉन्सेप्ट पर ज्यादा ध्यान देती है। B.E. ज्यादा नॉलेज बेस्ड है। जबकि B.Tech में ज्यादा प्रैक्टिकल पर जोर दिया जाता है। B.Tech ज्यादा Skill Oriented Course है। इस कोर्स में छात्र को ज्यादा विशेषज्ञता ध्यान केंद्रित करवाया जाता है।
B.Tech कोर्स में अक्सर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट पाठ्यक्रम को शामिल किया जाता है। इस कोर्स को अधिक इंडस्ट्री ओरिएंटेड रखा जाता है। वहीं कोर्स थोड़ा प्रासंगिक हैं। इस कोर्स में ज्यादा ध्यान पारंपरिक इंजीनियरिंग सिद्धांतों और थ्योरी पर दिया जाता है। इसके अलावा दोनों कोर्स का पाठ्यक्रम बहुत समान होता है। दोनों ही कोर्स 4 साल का होता है। जिसमें 8 सेमेस्टर होते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Sitaram Yechury Education : सीबीएसई में टॉप करने के बावजूद क्यों पीएचडी पूरा नहीं कर पाएं सीताराम येचुरी, जानें पूरी खबर

इस कोर्स में बेहतर प्लेसमेंट


B.Tech और B.E दोनों ही कोर्स में नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं। दोनों ही डिग्रियां एक जैसा ही करियर अपॉर्च्युनिटी और सैलरी दिलवाती हैं। PSU के साथ ही बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां अच्छे पैकेज पर छात्रों को रखती हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / B.Tech And B.E में क्या है मूल अंतर? किस कोर्स को करने से मिलता है बेहतर Placement, जानें पूरी डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.