शिक्षा

UP Police Constable Result 2024 Date : इस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024 : सोशल मीडिया साइट “X” पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने…

लखनऊOct 05, 2024 / 12:45 pm

Anurag Animesh

UP Police Constable Result 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के रिजल्ट को लेकर जरुरी जानकारी सामने आ रही है। जल्द ही UP Police Constable Result 2024 जारी किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRBP) के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि UPP कांस्टेबल 2024 का परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
यह खबर भी पढ़ें :- World Teacher’s Day 2024 : इस कारण विश्व में 05 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

UP Police Constable Result 2024 Date : Yogi Adityanath ने की बैठक

सोशल मीडिया साइट “X” पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने निर्द्देश दिए कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी करने की तैयारी करें। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाने और परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने पर जोर दिया। परिणाम जारी होने पर यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम देखें जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Rajasthan Police Constable Result 2024 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

UP Police Constable Result 2024 Date : जल्द जारी होंगे रिजल्ट

आपको बता दें कि UP Police के लिए फरवरी में परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा 23,24,25,30 और 31 अगस्त को दो पालियों में इस परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने में इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- विकास दिव्यकीर्ति और मनोज शर्मा के साथ कर चुके हैं तैयारी, 73 Prelims, 43 Mains, 8 इंटरव्यू, अभी भी जारी है UPSC की जंग

UP Police Constable Result 2024 Date : ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर UP Police Constable Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।


अपनी जरुरी डिटेल्स भरकर लॉगिन करना होगा।


रिजल्ट की pdf फाइल स्क्रीन पर दिख जाएगी।


इस लिस्ट में अपना नाम खोजा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें :- SBI Vacancy 2024 : एसबीआई में आज आवेदन की है अंतिम तारीख, 1500 से ज्यादा सीटों पर सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / UP Police Constable Result 2024 Date : इस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.