शिक्षा

SBI Clerk 2024: एसबीआई क्लर्क प्रांरभिक परीक्षा 22 फरवरी से होगा शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

SBI: इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 14,191 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 13,735 पद नियमित भर्तियों के लिए और 456 पद बैकलॉग रिक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

भारतJan 30, 2025 / 08:22 pm

Anurag Animesh

SBI Clerk 2024

SBI Clerk 2024

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 22 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें:- NEET PG: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीजी मेडिकल में डोमिसाइल आधारित रिजर्वेशन असंवैधानिक

SBI Clerk 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 14,191 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 13,735 पद नियमित भर्तियों के लिए और 456 पद बैकलॉग रिक्तियों के लिए आरक्षित हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के लिए की जा रही हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा में इस कारण दी गई जूता-मोजा पहनकर जाने की इजाजत, लेकिन…

SBI Clerk 2024: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड


एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज SBI Clerk Prelims Exam 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लि क करना होगा।


उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।


इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।

डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:- SSC GD Constable Admit Card 2025: इस दिन जारी हो सकता है परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें लेटेस्ट अपडेट

SBI:ये रहेगा परीक्षा पैटर्न


परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा 1 घंटे की होगी। इस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/4 नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
यह खबर भी पढ़ें:- Central Bank Of India: सेंट्रल बैंक में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं आवेदन

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / SBI Clerk 2024: एसबीआई क्लर्क प्रांरभिक परीक्षा 22 फरवरी से होगा शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

लेटेस्ट शिक्षा न्यूज़

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.