scriptRPSC RAS 2024 : आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, 733 पदों पर होगी भर्ती | rpsc ras 2024 notification last date how to apply in RPSC RAS 2024 | Patrika News
शिक्षा

RPSC RAS 2024 : आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, 733 पदों पर होगी भर्ती

RPSC RAS 2024 : RPSC RAS 2024 परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो RAS Pre परीक्षा कुल…

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 05:01 pm

Anurag Animesh

RPSC RAS 2024
RPSC RAS 2024 Notification : आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा में जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आज यानी 18 अक्टूबर 2024 रात 12 बजे तक का समय है। आज आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। आवेदन rpsc. rajasthan.gov.in पर जाकर करना होगा। इस भर्ती के लिए 19 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस भर्ती के जरिये कुल 733 पदों पर भर्ती होनी है।
यह खबर भी पढ़ें :- “एक Resignation Letter ऐसा भी”, कर्मचारी ने कहा कि अभी तो जा रहा हूं, लेकिन वापस आऊंगा, क्योंकि…

परीक्षा पैटर्न (RPSC RAS 2024 Exam Pattern)


RPSC RAS 2024 परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो RAS Pre परीक्षा कुल 200 अंकों का होना है। इस परीक्षा में जनरल नॉलेज और जनरल साइंस से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अगर मुख्य परीक्षा की बात करें तो इसमें जनरल स्टडीज के तीन प्रश्न पत्र और जनरल हिन्दी, जनरल अंग्रेजी विषय के एक-एक प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक पत्र 200 -200 अंकों का होगा। कुल मिलाकर यह परीक्षा 800 अंकों का होगा।
यह खबर भी पढ़ें :- DU : अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से ले सकेंगे एक साथ दो डिग्री, जान लीजिये शर्तें

RPSC RAS 2024 : ऐसे करें आवेदन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।

वेबसाइट के पेज पर RPSC RAS भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।


मांगी गई जरुरी जानकारी भरें।


जरुरी डाक्यूमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड करें।


साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Hindi News / Education News / RPSC RAS 2024 : आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, 733 पदों पर होगी भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो