शिक्षा

Noel Tata Education : जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा

Noel Tata : रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थी। नवल टाटा की पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से हुई थी। सूनी…

नई दिल्लीOct 11, 2024 / 02:54 pm

Anurag Animesh

Who is TATA New ChairMan Noel Tata : टाटा समूह से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है। रतन टाटा के निधन के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि नोएल टाटा को अगला चेयरमैन चुना जा सकता है। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया है। Noel Tata अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे और समूह की होल्डिंग कंपनियों का संचालन भी करेंगे। Noel Tata पहले से ही सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, और अब उन्हें पूरे टाटा समूह की जिम्मेदारी दी गई है। रतन टाटा का निधन 09 अक्टूबर की रात को हो गया था।
यह खबर भी पढ़ें :- Public Holiday : अक्टूबर में शिक्षकों को लगातार 4 दिन की छुट्टी, जानिए दिन और तारीख

Noel Tata Education : कितने पढ़ें-लिखे हैं नोएल टाटा?


टाटा समूह के नए चेयरमैन Noel Tata की की पढ़ाई-लिखाई की बात की करें तो नोएल टाटा ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स(University of Sussex) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के INSEAD Business School से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव का प्रोग्राम भी किया है।
यह खबर भी पढ़ें :- ये हैं यूपी का सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज | Best Engineering College In UP

Noel Tata Education : रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा


रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थी। नवल टाटा की पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से हुई थी। सूनी और नवल टाटा के दो बच्चों के नाम रतन टाटा और जिमी टाटा हैं। वहीं दूसरी पत्नी की बात करें तो पहली पत्नी से अलग होने के बाद नवल टाटा ने स्विट्जलैंड की सिमोन से साल 1955 में शादी कर ली थी। सिमोन का स्विट्जलैंड में अपना बिजनेस था। नवल टाटा और सिमोन के ही बेटे हैं नोएल टाटा।
यह खबर भी पढ़ें :- DU : अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से ले सकेंगे एक साथ दो डिग्री, जान लीजिये शर्तें

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Noel Tata Education : जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.