शिक्षा

Gate 2025 : Mock Test के लिए लिंक एक्टिव, इस वेबसाइट से दे सकते हैं मॉक टेस्ट

Gate 2025 : Gate Exam 2025 की बात करें तो इस परीक्षा में 30 पेपर शामिल होंगे, जिनमें से छात्रों को एक या दो पेपर टेस्ट के लिए चुनने का…

नई दिल्लीOct 27, 2024 / 04:40 pm

Anurag Animesh

Gate 2025 Mock Test : Gate 2025 परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ गई है। Indian Institute Of Technology Roorkee(IIT Roorkee) की ओर से GATE 2025 के लिए Mock Test उपलब्ध करवा दिया गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, वो इस लिंक gate2025.iitr.ac.in पर जाकर मॉक टेस्ट देख सकते हैं। दरअसल, परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए एग्जाम पैटर्न समझना और टेस्ट की प्रैक्टिस करना आसान हो जाता है। सीधे इस लिंक से भी दे सकते हैं मॉक टेस्ट। GATE 2025 Mock Test
यह खबर भी पढ़ें:- Explainer : विदेश में नौकरी पाना हुआ और आसान, अब साल में 20,000 की जगह 90,000 कुशल कर्मियों को Germany देगा वीजा, जानिए वजह

Gate 2025 : ऐसे दे सकते हैं मॉक टेस्ट


Gate 2025 Mock Test देने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर gate2025.iitr.ac.in जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर Mock Test के Link पर क्लिक करना होगा।
जिस विषय में परीक्षा दे रहे हैं, वो विषय चुन लें।
लॉगिन डिटेल्स के साथ अपनी आईडी लॉगिन कर लें।
अब आप Mock Test को Access कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:– BPSC 70th Vacancy : छात्रों की हो गई मौज! 70वीं बीपीएससी भर्ती के लिए फिर बढ़ाई गई सीट, जानिए अब कितने पदों पर होगी बहाली

Gate 2025 : ये रहेगा परीक्षा पैटर्न


Gate Exam 2025 की बात करें तो इस परीक्षा में 30 पेपर शामिल होंगे, जिनमें से छात्रों को एक या दो पेपर टेस्ट के लिए चुनने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय यानी (MCQ) टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। इस बार Gate Exam 2025 परीक्षा का आयोजन Indian Institute Of Technology Roorkee(IIT Roorkee) करवा रही है।
यह खबर भी पढ़ें:– CA Result September 2024 : सीए फाउंडेशन और इंटर लेवल रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ICAI ने दी जानकारी

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Gate 2025 : Mock Test के लिए लिंक एक्टिव, इस वेबसाइट से दे सकते हैं मॉक टेस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.