scriptJEE Success Story: 10 लड़कों के बीच मारी बाजी, बचपन से करती हैं कोडिंग, शेयर किया सक्सेस मंत्र | JEE Success Story, dwija patel jee topper. JEE Advanced Result | Patrika News
शिक्षा

JEE Success Story: 10 लड़कों के बीच मारी बाजी, बचपन से करती हैं कोडिंग, शेयर किया सक्सेस मंत्र

JEE Success Story: आईआईटी मद्रास ने जईई एडवांस रिजल्ट के साथ आज टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। ड़कियों में द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने टॉप किया है। आइए, जानते हैं उनका सक्सेस मंत्र

नई दिल्लीJun 09, 2024 / 02:20 pm

Shambhavi Shivani

JEE Success story
JEE Success Story: आईआईटी मद्रास ने जईई एडवांस रिजल्ट (JEE Advanced Result) के साथ आज टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। वेद लाहोटी ने AIR-1 रैंक हासिल की है। वहीं लड़कियों में द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने टॉप किया है। द्विजा को 360 में 332 अंक आए हैं। टॉप 10 की लिस्ट में लड़कियों में सिर्फ द्विजा का नाम शामिल है। वो गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए जेईई मेन में ऑल इंडिया टॉप किया था। उनके पिता काफी खुश हैं। आइए, जानते हैं द्विजा ने जईई एडवांस की तैयारी (JEE Advanced Preparation) के लिए क्या स्ट्रैटजी बनाई थी और उनका सक्सेस मंत्र (Success Mantra) क्या है। 

कंप्यूटर साइंस से पढ़ने का देखा था सपना (Success Story Of Dwija Patel)

द्विजा के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करे। जेईई एडवांस (JEE Advanced) में टॉप करने के बाद उनका ये सपना पूरा होता दिख रहा है। द्विजा ने जेईई एडवांस में 7वीं रैंक (Dwija Patel JEE Rank) हासिल की है। वो कहती हैं कि घबराएं नहीं। यदि आप परीक्षा में घबराते हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि आपको कुछ आता ही नहीं है। इससे आप डिमोटिवेट हो जाएंगे। 
यह भी पढ़ें

यूपीएससी ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

बचपन से करती थीं कोडिंग (JEE Success Story)

द्विजा का पसंदीदा विषय मैथ्स है। उन्होंने कक्षा 9वीं और 10वीं में कोडिंग का अध्ययन किया है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो जिस उम्र में बच्चे मैथ्स के कैलेकुलेशन में उलझे हुए होते हैं, उस उम्र में वह कोडिंग की क्लास करती थीं। द्विजा ने कोटा से जेईई एडवांस की तैयारी की है। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने जेईई मेन परीक्षा में 300 अंकों में से 290 अंक हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें

AIIMS में एडमिशन के लिए NEET में कितने अंक चाहिए, जानिए दाखिले की प्रक्रिया

पिता शिक्षक और मां हाउस वाइफ हैं (Dwija Success Story)

द्विजा रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प दिखाया। नतीजा आज सबके सामने हैं। द्विजा के पिता पेशे से शिक्षक हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। वे अपनी बच्ची की सफलता (Success Story) पर बेहद खुश हैं।

करीब 1 लाख 80 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा (JEE Advanced Exam 2024)

बता दें, जेईई एडवांस पेपर-1 और पेपर-2 मिलाकर कुल 1,80,000 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से करीब 42,248 छात्र पास हुए हैं। कुल पास उम्मीदवारों में से 7964 महिलाएं हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 के दिन किया गया था। इस दिन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों को एक साथ आयोजित किया गया था। पेपर-1 पहली पाली में आयोजित की गई थी और वहीं पेपर-2 की परीक्षा दूसरी पाली में हुई थी।

Hindi News/ Education News / JEE Success Story: 10 लड़कों के बीच मारी बाजी, बचपन से करती हैं कोडिंग, शेयर किया सक्सेस मंत्र

ट्रेंडिंग वीडियो