scriptJEE Main 2022 : पेपर 2 का रिजल्ट घोषित, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक | jee main 2022 paper 2 result declared on jeemain.nta.nic.in download link | Patrika News
शिक्षा

JEE Main 2022 : पेपर 2 का रिजल्ट घोषित, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

JEE Main 2022 Paper 2 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स 2022 का पेपर 2 रिजल्ट जारी हो गया है। जेईई मेन 2022 पेपर 2 रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग 2022 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा ।

Sep 02, 2022 / 08:29 am

Shaitan Prajapat

JEE Main 2022 Paper 2 Result

JEE Main 2022 Paper 2 Result

JEE Main 2022 Paper 2 Result : जेईई मेन 2022 पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उममीदवारों ने यह परीक्षा दी है वे सभी जेईई मेन्स परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट की लिंक एक्टिवेट हो गया है। रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को जेईई मेन्स एडमिट कार्ड और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। काउंसलिंग के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, वे देश के सभी IIT और NIT में विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले पाएंगे।


सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर JEE Main 2022 Paper 2 Score Card लिंक पर क्लिक करें।
– एक नया पेज ओपन होगा, जहां पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
– लॉगिन डिटेल्स के तौर पर आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करना होगा।
– अब आप अपना जेईई मेन्स पेपर 2 रिजल्ट और रैंक देख पाएंगे।
-भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए।

यह भी पढ़ें

JEE Advanced 2022 : जेईई एडवांस्ड के क्वेशचन पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड




परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी जोसा काउंसलिंग 2022 में शामिल होंगे। पेपर 2 का रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक किया गया था। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Hindi News/ Education News / JEE Main 2022 : पेपर 2 का रिजल्ट घोषित, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

ट्रेंडिंग वीडियो