शिक्षा

JEE Advanced Admit Card: जारी हुआ जेईई एडवांस एडमिट कार्ड, यहां देखें

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।  

नई दिल्लीMay 17, 2024 / 03:27 pm

Shambhavi Shivani

JEE Advanced Exam 2024 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आज यानी कि 17 मई तो जेईई एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। ऐसे छात्र जो इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

26 मई को होगी परीक्षा (JEE Advanced Exam 2024) 

इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही है। जेईई मेन के रिजल्ट के बाद जेईई एडवांस के आवेदन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।  
यह भी पढ़ें

दिल्ली में इस वजह से पोस्टपोन कर दी गई थी CUET UG 2024 परीक्षा, जानिए

जेईई एडवांस के दो पेपर की होगी परीक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई एडवांस में दो पेपर होते हैं-पेपर 1 और पेपर-2। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / JEE Advanced Admit Card: जारी हुआ जेईई एडवांस एडमिट कार्ड, यहां देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.