शिक्षा

Manoj Bharti : Jan Suraaj Party के नए प्रमुख Prashant Kishor को भी डिग्रियों में दे रहे हैं मात

Prashant Kishore : PK का मकसद अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतना है। उन्होंने इस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व राजदूत मनोज भारती…

नई दिल्लीOct 03, 2024 / 02:18 pm

Anurag Animesh

Who is Manoj Bharti : देश के जाने-माने रणनीतिकार और अब नेता बने Prashant Kishore ने अपनी पार्टी बनाई है। जिसका नाम Jan Suraaj Party है। PK का मकसद अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतना है। उन्होंने इस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व राजदूत मनोज भारती को दी है। मनोज भारती IFS(Indian Foreign Service) में काम कर चुके। इंडोनेशिया, यूक्रेन जैसे देशों में भारत के राजदूत रहे हैं। Manoj Bharti काफी पढ़े-लिखे नेता हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- UP Anganwadi Bharti 2024 : महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में काम करने का मौका, बस अप्लाई करने की है देरी

Manoj Bharti : IIT Delhi और IIT Kanpur से की पढ़ाई


Jan Suraaj Party के अध्यक्ष मनोज भारती मुख्यतः बिहार के ही मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नेतरहाट से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से IIT की परीक्षा पास की। IIT Kanpur से उन्होंने B.tech की डिग्री हासिल की। IIT कानपूर से बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। जहां Manoj Bharti ने IIT Delhi से M.tech की पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही Manoj Bharti पढ़ाई में काफी अच्छे थे।
यह खबर भी पढ़ें :- Public Holiday : अक्टूबर में शिक्षकों को लगातार 4 दिन की छुट्टी, जानिए दिन और तारीख

Manoj Bharti : UPSC की परीक्षा पास की


B.tech और M.tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो वहीं नहीं रुके बल्कि UPSC की तैयारी की और इस परीक्षा में भी पास हो गए। साल 1988 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की। उन्हें (IFS) Indian Foreign Service मिली। जिसके बाद उन्होंने कई देशों में भारत के राजदूत के ररूप में काम किया। जिसमें यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया शामिल है। अपनी एक सफलतम पारी खेलने के बाद अब मनोज भारती अपने गृह राज्य से राजनितिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Metro Jobs Vacancy 2024 : मुंबई मेट्रो में सीधे इंटरव्यू देकर मैनेजर बन लाखों कमाने का सुनहरा मौका

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Manoj Bharti : Jan Suraaj Party के नए प्रमुख Prashant Kishor को भी डिग्रियों में दे रहे हैं मात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.