शिक्षा

SSC CGL Result 2024 : क्या इस महीने जारी हो सकते हैं एसएससी सीजीएल के परिणाम? ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

SSC CGL Result 2024 Date : रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। टियर 1 की इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में भाग ले पाएंगे।

नई दिल्लीOct 21, 2024 / 12:31 pm

Anurag Animesh

SSC CGL Result 2024 Date : SSC CGL Exam 9 सितंबर से 26 सितंबर के बीच देशभर में आयोजित करवाया गया था। इस परीक्षा में बैठे छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। SSC CGL Result को लेकर कोई आधिकारिक तारीखकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एसएससी सीजीएल परिणाम कुछ ही दिन में जारी किये जा सकते हैं। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। टियर 1 की इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में भाग ले पाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें:- Madarsa Board News : इस राज्य के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, मदरसा बोर्ड ने कहा, हम…

SSC CGL Result 2024 : ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट


रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

वेबसाइट होम पेज पर रिजल्ट के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।


फिर SSC CGL Result 2024 पर क्लिक करना होगा।


इस पेज से SSC CGL Result 2024 का pdf डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:UP DElEd 2024 : यूपी डीएलएड में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ी, बनना है शिक्षक तो जल्दी ऐसे कर दें रजिस्ट्रेशन

SSC CGL Result 2024 : Answer key कर दी गई थी जारी


SSC CGL Exam 2024 टियर 1 पिछले महीने 9 से 26 सितंबर के बीच आयोजित करवाई गई थी। जिसके बाद SSC CGL Answer key भी जारी किया गया था। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 8 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। रिजल्ट को जल्द से जल्द जारी किये जाने की उम्मीद है, क्योंकि SSC CGL Tier 2 परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें :- ITBP Recruitment 2024 : 12वीं पास को मिल सकता है आईटीबीपी में नौकरी करने का मौका, 90 हजार से ज्यादा मिलेगा वेतन

Hindi News / Education News / SSC CGL Result 2024 : क्या इस महीने जारी हो सकते हैं एसएससी सीजीएल के परिणाम? ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.