शिक्षा

Exam Guide: इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट से जांचे अपने एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Oct 01, 2019 / 05:22 pm

सुनील शर्मा

Online mock test exam guide interview questions answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – किस राज्य में स्थित डंपा बाघ अभयारण्य को क्लाउडेड लेपर्ड के अध्ययन स्थल के रूप में चुना गया है?
(अ) असम
(ब) मणिपुर
(स) त्रिपुरा
(द) मिजोरम

प्रश्न (2) – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर ओबीसी का आरक्षण 14 से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का घोषणा की है?
(अ) 27 प्रतिशत
(ब) 30 प्रतिशत
(स) 20 प्रतिशत
(द) 25 प्रतिशत

प्रश्न (3) – हाल ही किस देश ने जून 2020 तक देश से सभी शांति सैनिकों को वापिस बुलाए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया है?
(अ) म्यांमार
(ब) अल्जीरिया
(स) सूडान
(द) तुर्की

प्रश्न (4) – भारत ने संयुक्त राष्ट्र के निवासी समन्वय प्रणाली के लिये विशेष उद्देश्य न्यास कोष में कितने लाख डॉलर का योगदान दिया है?
(अ) 10 लाख डॉलर
(ब) 12 लाख डॉलर
(स) 15 लाख डॉलर
(द) 20 लाख डॉलर

प्रश्न (5) – ब्ल्यू सिटी के नाम से प्रसिद्ध जिला कौन-सा है?
(अ) प्रतापगढ़
(ब) बूंदी
(स) चूरू
(द) जोधपुर

प्रश्न (6) – उज्जैन का प्राचीनकाल में नाम क्या था?
(अ) तक्षशिला
(ब) इंद्रप्रस्थ
(स) अवंतिका
(द) महिष्मती

प्रश्न (7) – नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग, जो हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं, किस देश से है?
(अ) जर्मनी
(ब) इजरायल
(स) अमरीका
(द) चीन

प्रश्न (8) – कोरकू किस प्रदेश का लोकनृत्य है?
(अ) मणिपुर
(ब) गुजरात
(स) मध्यप्रदेश
(द) ओडिशा

प्रश्न (9) – यदि आने वाले कल के दो दिन बाद शुक्रवार है तो बीते हुए कल के दो दिन पहले सप्ताह का कौन-सा दिन था?
(अ) गुरुवार
(ब) रविवार
(स) शनिवार
(द) सोमवार

प्रश्न (10) – निम्नलिखित शब्दों में से विषम शब्द चुनिए-
(अ) भूगोल
(ब) रसायन विज्ञान
(स) भौतिकी
(द) जीव विज्ञान

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (अ), 3. (स), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (स), 8. (स), 9. (स), 10. (अ)

Hindi News / Education News / Exam Guide: इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट से जांचे अपने एग्जाम की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.