CSIR UGC NET December 2024: कंप्यूटर आधारित होगा टेस्ट
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी और दो शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा कुल तीन घंटे का होगा।
CSIR UGC NET: एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी देने के लिए पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा केंद्र का शहर और शिफ्ट संबंधी विवरण होगा। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।