शिक्षा

CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस दिन जारी होगा सीएसआईआर का रिजल्ट, ऐसे देखा जा सकता है परिणाम

CSIR NET UGC RESULT 2024 : CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा…

नई दिल्लीOct 06, 2024 / 02:42 pm

Anurag Animesh

CSIR NET UGC RESULT 2024 : UGC की तरफ से एक जरुरी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। CSIR ने सोशल मीडिया साइट “X” पर पोस्ट करके रिजल्ट 15 अक्टूबर 2024 तक जारी होने की संभावना जताई है। परिणाम जारी होने के बाद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर देखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें :- ये हैं यूपी का सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज | Best Engineering College In UP

CSIR NET UGC RESULT 2024 : कुल इतने उम्मीदवारों ने दिए थे एग्जाम


CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को कई सेंटरों पर आयोजित करवाए गए थे। परीक्षा के बाद NTA ने 8 अगस्त 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसके बाद फाइनल आंसर की 11 सितंबर 2024 को जारी की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें :- UP Police Constable Result 2024 Date : इस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस परीक्षा से कई विकल्प मिलते हैं


यह परीक्षा CSIR-UGC NET भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और शोध पात्रता को जांचने का एक तरीका है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस परीक्षा से कई PHD प्रोग्राम के रास्ते खुल जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : हरियाणा में 4 और 5 तारीख को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस दिन जारी होगा सीएसआईआर का रिजल्ट, ऐसे देखा जा सकता है परिणाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.