शिक्षा

CBSE Board Exam Dates 2025 : बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए इतनी प्रतिशत होनी चाहिए अटेंडेंस नहीं तो बैठना होगा मुश्किल

CBSE Board Exam Dates 2025 : छात्रों के साथ-साथ CBSE ने सभी स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वह छात्रों की अटेंडेंस का रिकॉर्ड जरूर रखें। इसके साथ ही…

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 05:43 pm

Anurag Animesh

CBSE Board Exam Dates 2025 : अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए CBSE तैयारियों में लगा हुआ है। जरुरी गाइडलाइन और अपडेट बोर्ड देशभर के स्कूलों और छात्रों के साथ शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में बोर्ड ने अहम अपडेट स्कूलों और छात्रों के साथ शेयर किया है। CBSE ने अटेंडेंस को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। बोर्ड ने सभी छात्रों को यह निर्देश दिया है कि छात्रों का अटेंडेंस 75 % से कम नहीं होना चाहिए। कई छात्र परीक्षा की तैयारी में स्कूल न जाकर घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी करते हैं। इसको लेकर बोर्ड सख्त है।
यह खबर भी पढ़ें :- Noel Tata Education : जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा

CBSE Board Exam Dates 2025 : 75% अटेंडेंस अनिवार्य


CBSE ने अपने गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड एग्जाम देने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य है। जिन भी छात्रों का अटेंडेंस इससे कम होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही 25% छूट सिर्फ कुछ खास परिस्थितियों के लिए ही दिया है। जिसमें मेडिकल इमरजेंसी या किसी अन्य प्रकार की जरुरी कामों को शामिल किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें :- Public Holiday : 31 अक्तूबर या 1 नवंबर, किस दिन होगी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी? जान लीजिए तारीख

CBSE Board Exam Dates 2025 : स्कूलों को भी दिए गए निर्देश


छात्रों के साथ-साथ CBSE ने सभी स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वह छात्रों की अटेंडेंस का रिकॉर्ड जरूर रखें। इसके साथ ही अटेंडेंस रजिस्टर पर क्लास टीचर और स्कूल के किसी प्रमुख अधिकारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। ताकि जब भी बोर्ड को जरुरत लगे वो उस रजिस्टरको देख सके। अटेंडेंस को लेकर बोर्ड बहुत सख्त है। गाइडलाइन को नहीं मानने वाले स्कूलों को सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें :- ये हैं यूपी का सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज | Best Engineering College In UP

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / CBSE Board Exam Dates 2025 : बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए इतनी प्रतिशत होनी चाहिए अटेंडेंस नहीं तो बैठना होगा मुश्किल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.