scriptCA Admit Card 2024 : ICAI सीए फाइनल एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड | CA Admit Card 2024 released exam date of ca final exams ca admit card 2024 sep icai | Patrika News
शिक्षा

CA Admit Card 2024 : ICAI सीए फाइनल एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

CA Admit Card 2024 : इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2024 में कई तारीखों पर किया जाएगा। परीक्षा तारीखों के अनुसार ग्रुप 1 की परीक्षाएं…

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 06:11 pm

Anurag Animesh

CA Admit Card 2024
CA Admit Card 2024 : ICAI (INSTITUTE OF CHARTERED ACCOUNTANTS OF INDIA) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। ICAI ने नवंबर 2024 की CA फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा नवंबर महीने के कई तारीखों पर आयोजित की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें :- “एक Resignation Letter ऐसा भी”, कर्मचारी ने कहा कि अभी तो जा रहा हूं, लेकिन वापस आऊंगा, क्योंकि…

CA Admit Card 2024 : एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘ICAI CA फाइनल एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपनी आईडी में लॉगिन करना होगा।

आपके प्रोफाइल पर आपका एडमिट कार्ड दिख जायेगा।
अपने प्रोफाइल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें :- Sundar Pichai : गूगल के कर्मचारियों को मिलती है राजाओं जैसी सुविधाएं, Google के CEO ने खुद दी जानकारी

CA Admit Card 2024 : इन तारीखों पर होगी परीक्षा


इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2024 में कई तारीखों पर किया जाएगा। परीक्षा तारीखों के अनुसार ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 13 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2025 में होने वाली फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का भी शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

Hindi News / Education News / CA Admit Card 2024 : ICAI सीए फाइनल एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

ट्रेंडिंग वीडियो