कालीवाहन मंदिर श्रद्धा का केन्द्र है।
•Mar 22, 2018 / 06:38 pm•
जमील खान
महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे मां काली का एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में जनश्रुति है कि इस मंदिर में महाभारत काल का अमर पात्र अश्वत्थामा अदृश्य रूप में आकर सबसे पहले पूजा करता है। यह मंदिर इटावा मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। इस मंदिर का नवरात्रि के मौके पर खासा महत्व हो जाता है। इस मंदिर में अपनी अपनी मनोकामना को पूरा करने के इरादे से दूर दराज से भक्त गण आते हैं।
Hindi News / Dus Ka Dum / इस मंदिर में आज भी अश्वत्थामा करता है सबसे पहले पूजा