scriptपूरे दिन में सिर्फ एक बार पढ़ लें कुबेर का ये मंत्र, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन | effective kuber mantra, it will make you rich and prosperous | Patrika News
दस का दम

पूरे दिन में सिर्फ एक बार पढ़ लें कुबेर का ये मंत्र, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन

रावण संहिता के अनुसार भगवान कुबेर के मंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Jan 25, 2019 / 01:30 pm

Soma Roy

kuber mantra

पूरे दिन में सिर्फ एक बार पढ़ लें कुबेर का ये मंत्र, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन

नई दिल्ली। भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि के साथ व्यक्ति के पास अकूत दौलत होती है। कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप बहुत असरदार साबित होता है।
1.रावण संहिता के अनुसार भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:। मंत्र का जाप सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

2.पूरे दिन में बस एक बार इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर इसका जप लाल चंदन की माला से किया जाए तो ज्यादा शुभ होगा।
3.जो लोग सुख-शांति चाहते हैं उन्हें, मनुजवाह्य विमानवरस्थितं गुरुडरत्नानिभं निधिनाकम। शिव संख युक्तादिवि भूषित वरगदे दध गतं भजतांदलम।। मंत्र का जाप करना चाहिए।

4.जीवन में भोग-विलासिता की चीजों का सुख प्राप्त करने के लिए ॐ वैश्रवणाय स्वाहा: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को शुक्रवार के दिन पढ़ना चाहिए।
5.धन प्राप्ति के लिए ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धिम् देहि दापय दापय स्वाहा। मंत्र का जाप सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित होता है। ये एक दिव्य एवं प्राचीन मंत्र है।

6.रावण संहिता के अनुसार इस मंत्र का जाप करते वक्त पूजा के स्थान पर 5 या 7 कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है।
7.मंत्रोच्चारण के बाद इन कौड़ियों को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।

8.भगवान कुबेर के किसी मंत्र का जाप करने से पहले उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे दोगुना लाभ होगा।
9.दिन में कम से कम एक माला मंत्र का अवश्य जपें। इससे भगवान कुबेर प्रसन्न होंगे। इससे आपको कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

10.भगवान कुबरे की कृपा पाने के लिए उन्हें पीले रंग का रेशमी वस्त्र पहनाएं। साथ ही उन्हें बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।

Hindi News / Dus Ka Dum / पूरे दिन में सिर्फ एक बार पढ़ लें कुबेर का ये मंत्र, छप्पर फाड़कर बरसेगा धन

ट्रेंडिंग वीडियो