scriptधरती पर आज भी इस जगह मौजूद हैं बजरंगबली, देखने को मिलते हैं ऐसे चमत्कार | bajrangbali is still alive in the earth, know about this place | Patrika News
दस का दम

धरती पर आज भी इस जगह मौजूद हैं बजरंगबली, देखने को मिलते हैं ऐसे चमत्कार

कैलाश पर्वत के उत्तर दिशा में स्थित है ये पर्वत, लोगों के उद्धार के लिए आज भी जीवित हैं बजरंगबली

Nov 25, 2018 / 09:03 pm

Soma Roy

gadhmadan parvat

धरती पर आज भी इस जगह मौजूद हैं बजरंगबली, देखने को मिलते हैं ऐसे चमत्कार

नई दिल्ली। प्रभु श्रीराम के सेवक बजरंगबली को आज भी अमर माना जाता है। कहते हैं कि हनुमान जी कलयुग के खत्म होने तक धरती पर ही रहेंगे। क्योंकि लोक कल्याण के लिए श्रीराम ने उन्हें ये वरदान दिया था। धरती पर बजरंगबली के आज भी मौजूद होने का सबूत कैलाश पर्वत के उत्तर दिशा में स्थित गंधमादन पर्वत पर देखने को मिलता है।
1.पुराणों के अनुसार श्रीराम एवं सीता माता ने बजरंगबली को कलयुग में अधर्म के नाश और धर्म के प्रसार के लिए अमरत्व का वरदान दिया था। इसी कारण धरती पर कुछ प्रमुख स्थानों को हनुमान का निवास स्थान माना जाता है। इन्हीं विशेष जगहों में से गंधमादन पर्वत एक है।
2.गंधमादन एक छोटा-सा पर्वत है, जो हिमालय के कैलाश पर्वत के उत्तर दिशा में स्थित है। वर्तमान में ये तिब्बत के क्षेत्र में आता है। यहां जाने के तीन रास्ते हैं। पहला मार्ग नेपाल होते हुए मानसरोवर के आगे, दूसरा विकल्प भूटान के पहाड़ी इलाके से और तीसरा रास्ता अरुणाचल से चीन होते हुए है।
3.गंधमादन पर्वत बजरंगबली का निवास स्थान है, इस बात की पुष्टि कई पुराणों एवं हिंदू धर्म ग्रंथों में हुई है। श्रीमद् भागवत गीता में इस पर्वत के बारे में प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। एक अन्य ग्रंथ महाभारत में भी इस पर्वत का विवरण है। इसमें पांडव और हनुमान के भेंट के बारे में बताया गया है।
4.हनुमान जी ने पूरी धरती में गंधमादन को ही अपना निवास स्थान क्यों बनाया, इस बात का उत्तर श्रीमद् भगावत् पुराण में मिलता है। इस धर्म ग्रंथ के अनुसार जब प्रभु श्रीराम धरती से बैकुंठ को प्रस्थान कर रहें थे, तभी उन्होंने हनुमान को धरती पर रहने का आदेश दिया। प्रभु की इच्छानुसार बजरंगबली ने ईश्वरीय शक्ति से युक्त गंधमादन को अपना निवास स्थल चुना।
5.इस पर्वत पर एक मंदिर है। जिसमें बजरंगबली के साथ श्रीराम की भी मूर्ति है। पुराणों के अनुसार इसी स्थान पर प्रभु श्रीराम ने वानर सेना के साथ मिलकर रावण के साथ युद्ध के लिए योजना बनाई थी। कई लोगों का मानना है कि आज भी इस जगह श्रीराम के पद् चिन्ह् मौजूद हैं।
6.अपने अज्ञातवास के दौरान पांडव हिमवंत पार करके गंधमादन पर्वत के पास पहुंचे थे। तभी भीम सहस्त्रदल कमल लेने के लिए इस पर्वत के वन में आए थे। वहां उन्होंने हनुमान को लेटा देखा। भीम ने बजरंगबली को उस स्थान से हटने को कहा, किंतु हनुमान नहीं हटे। उन्होंने भीम से उनका पैर हटाकर जाने को कहा। शक्तिशाली होने के बावजूद भीम हनुमान को नहीं हटा सके, इस प्रकार उनका घमंड भी चूर-चूर हो गया था।
7.गंधमादन पर्वत को पहले भगवान कुबेर का राज्य क्षेत्र माना जाता था। इसके अलावा इस भूमि को महर्षि कश्यप के वास स्थाान के रूप में भी जाना जाा है। क्योंकि यहां उहोंने हां घोर तप किया था।
8.गंधमादन पर्वत के नामकरण की कथा भी रोचक है। ग्रंथों के वर्णन के अनुसार इस पर्वत पर कई जड़ी-बूटियों के वृक्ष है। पूरा वन इनसे सुगंधित होता है। इसी कारण पर्वत का नाम गंधमादन पड़ा। सुमेरू पर्वत की चारों दिशाओं में इन्हें गजदंत पर्वत के नाम से भी जाना जाता था।
9.उत्तर दिशा के अलावा रामेश्वर में भी एक गंधमादन पर्वत है। इस स्थान से हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका पहुंचने के लिए छलांग लगाई थी।

Hindi News/ Dus Ka Dum / धरती पर आज भी इस जगह मौजूद हैं बजरंगबली, देखने को मिलते हैं ऐसे चमत्कार

ट्रेंडिंग वीडियो