डूंगरपुर

शादी के 48 घंटे बाद ही फरार हो गई दुल्हन, मौसी के घर से आने पर पति के उड़े होश

डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव से लुटेरी दुल्हन शादी के 48 घंटे बाद ही लाखों के जेवरात एवं ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गई।

डूंगरपुरNov 03, 2023 / 04:19 pm

Santosh Trivedi

डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव से लुटेरी दुल्हन शादी के 48 घंटे बाद ही लाखों के जेवरात एवं ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर गुजरात की लुटेरी दुल्हन सहित सात जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर के ललित पुत्र गौतमलाल पाटीदार ने रिपोर्ट में बताया कि 11 अगस्त को उसकी शादी गुजरात के अरवल्ली गाबट की किंजल पुत्री बिनु पटेल के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई।

शादी के दो दिन बाद वह व उसकी मां रामप्यारी दोनों मौसी के घर करावाड़ा गए थे। पत्नी किंजल घर पर अकेली थी। शाम को मां के साथ वापस लौटने पर किंजल घर पर नहीं थी। इस पर फोन से पूछताछ की तो उसने मां गीता पत्नी बीनू पटेल, संजय पुत्र विनोद पटेल निवासी गाबट गुजरात, अंकित चौधरी, धनराज सिंह झाला, बाबु भाई, दरबार पुत्र हुरजी डेंडोर निवासी राणा का वाटा विकास नगर के साथ अपने पीहर जाने की जानकारी दी।

उसने जल्द वापस आने को कहा, लेकिन वापस नहीं आई। इधर, शंका पर घर की अलमारी खोल देखा तो उसमें रखे दो लाख 50 हजार रुपए, चांदी के पायजेब, पौने दो तौला सोने की चैन नहीं थी। इस बारे में भी पत्नी किंजल से बातचीत करने पर उसने घर आकर बताने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आई। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

दर्द भरी दास्तां, बेरहम काल ने छीना बूढ़े पिता और 3 मासूमों का सहारा

Hindi News / Dungarpur / शादी के 48 घंटे बाद ही फरार हो गई दुल्हन, मौसी के घर से आने पर पति के उड़े होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.