scriptIncrease Red Blood Cell naturally: शरीर को फौलादी बना देती हैं ये 5 चीजें, बिना सप्लीमेंट लिए बढ़ा सकते हैं रेड ब्लड सेल्स | 5 foods and supplements increase rbc and hemoglobin naturally | Patrika News
रोग और उपचार

Increase Red Blood Cell naturally: शरीर को फौलादी बना देती हैं ये 5 चीजें, बिना सप्लीमेंट लिए बढ़ा सकते हैं रेड ब्लड सेल्स

How to Increase hemoglobin : शरीर में अगर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगें तो समझ लें आपके शरीर की दुर्गति शुरू हो गई। ब्लड यानी हीमोग्लोबिन कम होना बेहद खतरनाक होता है।

Aug 04, 2023 / 12:02 pm

Manoj Kumar

hemoglobin.jpg

How to Increase hemoglobin naturally

How to Increase hemoglobin : शरीर में अगर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगें तो समझ लें आपके शरीर की दुर्गति शुरू हो गई। ब्लड यानी हीमोग्लोबिन कम होना बेहद खतरनाक होता है।

यानी रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करता है। आरबीसी काउंट कम होने का सबसे आम लक्षण जो नजर आता है वह थकान, चक्कर आना और दिल की धड़कन बढ़ना होता है, लेकिन ये लक्षण कई गंभीर बीमारियों का संकेत दे रहा होता है।
यह भी पढ़ें

Harmful Vitamin for Kidney: विटामिन सी की अधिकता से किडनी हो सकती है खराब, जानिए, गुर्दे की बीमारी में इन चीजों को खाने से बचें



अगर आप हमेशा ही थका, कमजोर, नींद से भरा और सांस लेने में दिक्कत महसूस करते हैं तो ये आपके रेड ब्लड सेल्स की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत है। इसे एनीमिया (Anemia) भी कहते हैं। एनीमिया तब होता है, जब आपकी लाल रक्त कोशिका यानी रेड ब्लड सेल्स की मात्रा खून में कम और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने लगती हैं। आरबीसी के कम होने से अस्थि मज्जा (Bone Marrow) से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें

Red Fruit Benefits: हार्वर्ड मेडिकल का दावा , कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर में ये लाल फल है रामबाण इलाज



आरबीसी बढ़ाने के लिए जरूरी है आयरन
आरबीसी को बढ़ाना है तो आयरनयुक्त चीजें खानी होंगी। इसके लिए आप अनार, सेब, चुकंदर, लाल रंग वाली सब्जियां और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। पालक और केल, चौलाई का सेवन आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेगा। जिस भी सब्जी या फल को काटने के बाद वह काली पड़ने लगे समझ लें उसमे आयरन अधिक होता है। बैगन, सूखे मेवे जैसे कि आलूबुखारा और किशमिश, बीन्स,फलियां
खूब खाएं।

आरबीसी बढ़ाने के लिए- फोलिक एसिड युक्त चीजें भी जरूरी हैं
खाने में कुछ विटामिन बी यानी फोलिक एसिड करने से आपको शरीर में आरबीसी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। विटामिन बी कांप्लेक्स या बी-6 और बी-12 की मात्रा जरूर बढ़ा दें।
यह भी पढ़ें

Foods Responsible For Clogged Arteries: ये 5 चीजें नसों में भर देती हैं कचरा , बढ़ सकता है दिमाग की वेन्स फटने का खतरा



इसके लिए फर्मेंटेड यानी खमीर वाली चीजें जैसे ब्रेड, इडली, ढोकला खाएं। साबूत अनाज, गहरे पत्तेदार, हरी सब्जियां, जैसे पालक और केल, फलियां, मसूर की दाल,मटर,नट्स, डेयरी उत्पाद, जैसे दूध और पनीर, सोयाबिन, खजूर, छुहाड़ा, मुनक्का, आदि जरूर खाएं।

आरबीसी बढ़ाने के लिए- कॉपर
कॉपर एक ऐसा पोषक तत्व है, जिससे सीधे रूप से आरबीसी उत्पादन नहीं होता है, लेकिन यह आपके आरबीसी को उस आयरन तक पहुंचने में मदद कर सकता है जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है।
हर तरह की चेरी, जामुन, शहतूत, स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरीज, नट्स,फलियां और तांबे के बर्तन में पानी पीने की शुरुआत कर दें।
यह भी पढ़ें

Sugar Lowering Flower : डायबिटीज का रामबाण इलाज है ये फूल, Blood Sugar को करता है कंट्रोल



विटामिन ए
आरबीसी बढ़ाने के लिए-विटामिन ए युक्त चीजें जैसे, गहरे रंग की पत्तेदार हरी सब्जियां, जैसे पालक और केल, शकरकंद,गाजर
लाल मिर्च, फल, जैसे तरबूज, अंगूर, और खरबूजा आदि खूब खाएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Disease and Conditions / Increase Red Blood Cell naturally: शरीर को फौलादी बना देती हैं ये 5 चीजें, बिना सप्लीमेंट लिए बढ़ा सकते हैं रेड ब्लड सेल्स

ट्रेंडिंग वीडियो