25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिंडोरी

Video Story : ओलावृष्टि से फसलों के साथ सब्जियों को हुआ नुकसान, किसान हुए परेशान

दलहन और तिलहन की फसलों को हुआ नुकसान

Google source verification

डिंडौरी. रविवार को सुबह अचानक मौसम बदलने से मुख्यालय साहित गाड़ासरई, गोरखपुर, विक्रमपुर शहपुरा, शाहपुर साहित कई इलाकों में बारिस का दौर जारी रहा। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। ओला वृष्टि से दलहन और तिलहन की फसलों को नुकशान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 मिनट तक ओले गिरते रहे। जिसके कारण सडक़ व गेहूं की फसलों में पूरी तरह ओला पट गया था। बारिश ओलावृष्टि से किसानो की फसल के साथ सब्जियोंं की खेती भी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि विगत तीन दिनों से ठंड का असर बढ़ गया था। इसके पहले शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे। रविवार की सुबह जिले भर में वर्षा हुई सबसे तेज वर्षा शहपुरा तहसील क्षेत्र में बताई गई है। विक्रमपुर, शाहपुर सहित आसपास के गांव में ओलावृष्टि होने से किसानों के माथे में चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी है।
सब्जियों की फसलों को हुआ नुकसान
बारिश से सबसे अधिक सब्जी की फसल प्रभावित हुई है। प्रशासन ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की बात कही है। गेहूं की फसल के साथ चना, मसूर की फसल भी प्रभावित हुई है। वहीं मौके पर जिले के अधिकारी भी फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
कलेक्टर ने खेतों का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने जिले में हुई ओलावृष्टि के नुकसान का निरीक्षण किया। कलेक्टर विकास मिश्रा ग्राम पंचायत कसाई सोडा व विक्रमपुर के पास खेतों को देखा। इस दौरान पटवारी बाल सिंह बालको, दीपक साहू, राजेश परस्ते, तहसीलदार सुशांत उपस्थित रहे। कलेक्टर ने खेतों में जा जाकर तिलहन व दलहन की फसलों को देखा। कलेक्टर ने पाया कि मटर, अलसी, बताता बटरी, मसुरी व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कलेक्टर के निर्देशन में पटवारी, आरआई व तहसीलदार टीम सर्वे कर रही है। 9 ग्राम पंचायत में अधिक नुकसान देखने को
मिला है।