डाइट फिटनेस

कच्चा अंडा और दूध सेहत के लिए अमृत, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health benefits of raw egg and milk : कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। साथ ही इससे कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे के बारे में ।

Nov 23, 2023 / 10:05 am

Manoj Kumar

Health benefits of raw egg and milk

Health benefits of raw egg and milk : प्रोटीन की जरूरत हमारे सेहत बहुत होती है जिसकी वजह से हम अपने शरीर को बीमारियों से बचाते हैं । कई लोग सुबह कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीते हैं। इस तरह से दूध का सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से आपके शरीर को कोशिकाओं के निर्माण में फायदा होता है। साथ ही यह उर्जा का पावर हाउस माना जाता है। अगर आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें

40-50 की उम्र में पीरियड्स बंद होने की प्रक्रिया को मेनोपॉज कहते हैं , जानें इसके बारे में



कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। साथ ही इससे कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे के बारे में ।

benefits of drinking raw egg with Milk कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे

Effective in strengthening muscles मांसपेशियों को मजबूत करने में असरदार
कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दरअसल, अंडा और दूध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडे का सफेद हिस्सा एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन से भरपूर होता है जो आपके शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ावा देता है। इससे आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं। अगर आप मांसपेशियों को बेहतर तरीके से निर्माण करना चाहते हैं, तो कच्चे को दूध में मिलाकर पिएं। कई पहलवान और बॉडी बिल्डर्स इसी तरह से कच्चे अंडे और दूध का सेवन करना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें

Home Tips to Remove Cavity From Teeth: दांतों में हो गई है कैविटी की समस्या, अपनाएं ये आसान और घरेलू उपाय



Keep the weight balanced वजन को रखे संतुलित
वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए भी आप कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पी सकते हैं। दरअसल हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रहता है। अंडा और दूध आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। यह भूख को दबाने में मददगार होता है। दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।
यह भी पढ़ें

Summer Depression : गर्मियों में निराशा और चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा है?, ये Summer SAD के लक्षण हो सकते हैं



Improve mood मूड को करे बेहतर
कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपका मूड भी बेहतर हो सकता है। दरअसल इसमें विटामिन बी 12 होता है जो आपके मूड को उत्तेजित करता है। साथ ही इससे स्ट्रेस दूध हो सकता है। इसके अलावा देसी अंडे में विटामिन बी 6 फोलेट जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं।

Effective in protecting the eyes आंखों को सुरक्षित रखने में असरदार
आंखों के लिए भी कच्चा अंडा और दूध लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिंक आंखों के लिए काफी होता है। दूध में जिंक भरपूर रूप से मौजूद होता है। वहीं अंडा भी आपकी आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन पाया जाता है। जो आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। ऐसे में अंडे के साथ दूध पीने से आपकी आंखे सुरक्षित रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें

Benefits of Almonds: रोज सुबह खाली पेट खाएं 5 भीगे बादाम, जानिए बादाम खाने का सही तरीका और कितना खाएं



Beneficial for hair बालों के लिए फायदेमंद
कच्चा अंडा और दूध बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल बालों का निर्माण प्रोटीन से होता है। अंडा और दूध प्रोटीन से भरपूर आहार है। ऐसे में आप इन दोनों के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंडा और दूध बायोटिन विटामिन बी 12 और पैंटोथेनिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत होता है जो बालों को झड़ने से रोकने में मददगार होती है। इसके अलावा सफेट बालों की परेशानी को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि कच्चा अंडा और दूध स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अगर आप गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर कच्चा या फिर अधपके हुए अंडे का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें

Weakness Tips : अगर हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल




डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Diet Fitness / कच्चा अंडा और दूध सेहत के लिए अमृत, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.