scriptKodo prevents diseases: गलत दिनचर्या से होने वाले रोगों को रोकता है कोदो, सेवन करने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे | Kodo prevents diseases caused by wrong routine | Patrika News
डाइट फिटनेस

Kodo prevents diseases: गलत दिनचर्या से होने वाले रोगों को रोकता है कोदो, सेवन करने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे

Kodo prevents diseases: दुनिया पहले की तुलना में मोटे अनाज की तरफ रुख अब ज्यादा कर रही है। रागी, कोदो जैसे अनाज भी अब भोजन की थाली का हिस्सा बन रहे हैं। सेहत के लिए कोदो का अपना महत्त्व बताया गया है। आयुर्वेद में इस अनाज को क्षुद्र धान्य कहा गया है यानी धान जो आसानी से पच जाए। इसके साथ ही शरीर से फैट कम करने में इनका बहुत महत्त्व होता है। हालांकि यह अनाज वात दोष बढ़ाता है तो इसे गर्मी के मौसम में खाना उत्तम है। इसे कोद्रव और कोरदूष भी कहा जाता है।

Aug 10, 2023 / 07:10 pm

Jyoti Kumar

kodo_benefits.jpg

Kodo prevents diseases: दुनिया पहले की तुलना में मोटे अनाज की तरफ रुख अब ज्यादा कर रही है। रागी, कोदो जैसे अनाज भी अब भोजन की थाली का हिस्सा बन रहे हैं। सेहत के लिए कोदो का अपना महत्त्व बताया गया है। आयुर्वेद में इस अनाज को क्षुद्र धान्य कहा गया है यानी धान जो आसानी से पच जाए। इसके साथ ही शरीर से फैट कम करने में इनका बहुत महत्त्व होता है। हालांकि यह अनाज वात दोष बढ़ाता है तो इसे गर्मी के मौसम में खाना उत्तम है। इसे कोद्रव और कोरदूष भी कहा जाता है।

 

अधिक वजन वाले ज्यादा खाएं

मोटापा ग्रसित लोगों को कोदो खाना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह पेट और कमर के आसपास के फैट को कम करने में सहायक है। यह लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स फूड माना गया है। इस कारण से इसे डायबिटीज रोग में बेहतर बताया गया है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। साथ ही सांस और एलर्जी से जुड़े रोगियों को भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें

Diabetes Reversal: जानिए, कैसे बिना दवा के रख सकते हैं शुगर का स्तर नियंत्रित



यह प्राचीन अन्न है जिसे ऋषि अन्न भी कहते हैं। इसके दाने में 8.3 प्रतिशत प्रोटीन, 1.4 प्रतिशत वसा, 65.9 प्रतिशत कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्त्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज में और गुर्दों व मूत्राशय के लिए लाभकारी है। यह रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के प्रभावों से भी मुक्त है। इसमें चावल के मुकाबले कैल्शियम की मात्रा 12 गुना अधिक होती है।

यह भी पढ़ें

Home Remedies for Fever: ये हैं तेज बुखार को कम करने के घरेलू नुस्खे, मिलेंगे चमत्कारी फायदे



खाने का सही तरीका
कोदो को आप खीर के रूप में खा सकते हैं। जिस तरह से चावल की खीर बनाई जाती है, उसी तरह से आप कोदो की खीर भी बना सकते हैं। इसके अलावा कोदो पुलाव, कोदो डोसा बनाकर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Avoid eating curd at night: रात में दही खाने से करना चाहिए परहेज, जानिए हैरान करने वाली वजह



इन उपायों से भी लाभ

पाचन समस्या में कोदो का भात, दही के साथ खाएं। खीर भी खा सकते हैं।
पाइल्स हैं तो कांजी के साथ इसका भात खाना चाहिए।
चेहरे पर निखार के लिए कोदो पाउडर को हल्दी व बेसन के साथ पेस्ट तैयार कर लगाएं। इससे चेहरे पर निखार आएगा।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

 

Hindi News / Health / Diet Fitness / Kodo prevents diseases: गलत दिनचर्या से होने वाले रोगों को रोकता है कोदो, सेवन करने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो