धौलपुर

अवैध संबंधों के चलते युवक की हुई थी हत्या, शव को फेंका था राजाखेड़ा क्षेत्र में

राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में डोंगरपुर रोड पर गत रविवार सडक़ किनारे झाडिय़ों में युवक के शव का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

धौलपुरAug 10, 2023 / 01:34 pm

rohit sharma

अवैध संबंधों के चलते युवक की हुई थी हत्या, शव को फेंका था राजाखेड़ा क्षेत्र में

धौलपुर. राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में डोंगरपुर रोड पर गत रविवार सडक़ किनारे झाडिय़ों में युवक के शव का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते करना बताया गया है। आरोपितों में से एक मुख्य आरोपित की महिला परिजन के मृतक के अवैध संबंध थे और वह उस दिन गांव में मिलने के लिए आया हुआ था। मुख्य आरोपित को मालूम होने पर उसने अन्य साथियों के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि सतीश (२५) पुत्र संतोष बघेला निवासी बरारा थाना मलपुरा जिला आगरा की शनिवार रात अज्ञात जनों ने हत्या कर शव को थाना क्षेत्र के डोंगरपुर रोड किनारे फेंक कर भाग गए थे। रविवार को शव मिलने पर परिजनों ने थाने मं मुकदमा दर्ज कराया। प्रथम दृष्टया हत्या करने का मामला प्रतीत हुआ। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर सेल का सहयोल लिया और उस रात की सीडीआर डिटेल खंगाली। प्रकरण की जांच करते हुए मामूल हुआ कि मुख्य आरोपी भरतसिंह के परिवार की महिला से मृतक सतीश के अवैध सम्बन्ध थे। जिससे भरतसिंह के परिवार में खासी नाराजगी थी। उक्त महिला व उसके परिवारीजन करीब 15 साल से बीच का पुरा शमसाबाद आगरा में निवास कर रहे हैं। गत 5 अगस्त को सतीश अपनी महिला मित्र से मिलने गांव आया था। जिसके बारे में पता चलने पर भरत सिंह ने अपने साथी अन्य युवकों के साथ सतीश को सबक सिखाने की ठान ली। इन्होंने मिलकर उसे गांव बीच का पुरा शमसाबाद से सतीश को अपने साथ रात में सिकरोदा मोड राजाखेड़ा ले आए। भरत ने अपने साथियो के सहयोग से सतीश का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाडिय़ों के पीछे फेंक कर भाग गए।
इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भरतसिंह पुत्र उत्तमसिंह बघेला निवासी गोपालपुरा थाना राजाखेड़ा, देशराज पुत्र छोटेलाल बघेला नि गोपालपुरा, कन्हैयालाल वर्मा पुत्र श्रीनिवास निषाद निवासी महाराज सिंह की ठार छीतापुरा थाना राजाखेड़ा, राजेश पुत्र जसवन्त सिंह निषाद निवासी महाराज सिंह की ठार छीतापुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर इन्होंने जुर्म करना स्वीकारा। जिस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

– चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अभी अनुसंधान जारी है। इनका सहयोग करने वालों की जांच भी की जा रही है।
– रामखिलाड़ी मीणा, थाना प्रभारी राजाखेड़ा

Hindi News / Dholpur / अवैध संबंधों के चलते युवक की हुई थी हत्या, शव को फेंका था राजाखेड़ा क्षेत्र में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.