scriptवीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन 17 सितम्बर तक निरस्त | Veerangana Laxmibai-Agra Cantt passenger train canceled till 17 September | Patrika News
धौलपुर

वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन 17 सितम्बर तक निरस्त

धौलपुर-हेतमपुर के मध्य अप-डाउन मैन लाइन कनेक्शन कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त, मार्ग परिवर्तन, शोर्ट टर्मिनेशन व शोर्ट ओरिजनेट किया है।

धौलपुरSep 05, 2024 / 06:23 pm

Naresh

वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन 17 सितम्बर तक निरस्त Veerangana Lakshmibai-Agra Cantt passenger train canceled till 17th September
धौलपुर. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में धौलपुर-हेतमपुर के मध्य अप-डाउन मैन लाइन कनेक्शन कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त, मार्ग परिवर्तन, शोर्ट टर्मिनेशन व शोर्ट ओरिजनेट किया है।
आगरा पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा कैंट, 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, 11807 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा कैंट व 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ट्रेन 5 से 17 सितम्बर निरस्त रहेगी। इसी तरह 12138 फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल ट्रेन गुरुवार को गाजियाबाद, मितावली, आगरा किला, बयाना, सोनरिया व बीना होकर निकलेगी। ट्रेन 12319 कोलकाता-ग्वालियर 11 सितम्बर को आगरा छाबनी, 12320 ग्वालियर-कोलकाता 12 सितम्बर आगरा छाबनी स्टेशन से रवाना होगी। इसी तरह 19665 खजुराहो-उदयपुरसिटी व 19666 उदयपुरसिटी-खुजराहो 7 से 17 सितम्बर तक आगरा छाबनी से संचालित होगी।

Hindi News/ Dholpur / वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन 17 सितम्बर तक निरस्त

ट्रेंडिंग वीडियो