scriptRajasthan: खुशखबरी! चंबल नदी पर बन रहा तीसरा ब्रिज, यहां रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन | rajasthan Third bridge being built on Chambal river in Dholpur trains | Patrika News
धौलपुर

Rajasthan: खुशखबरी! चंबल नदी पर बन रहा तीसरा ब्रिज, यहां रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन

रेलवे लगातार यात्रियों के सफर को सुगम बनाने में लगा हुआ है। जिसके तहत शुक्रवार को यहां तीसरी लाइन के ब्रिज को शुरू कर दिया गया।

धौलपुरSep 07, 2024 / 03:33 pm

Lokendra Sainger

राजस्थान के धौलपुर जिले के रेलवे लगातार यात्रियों के सफर को सुगम बनाने में लगा हुआ है। जिसके तहत शुक्रवार को तीसरी लाइन के ब्रिज को शुरू कर दिया गया। अभी तक दो लाइनों से ट्रेनों का आवागमन होना था। लेकिन अब ट्रेनों को रफ्तार देने के लिए तीसरी लाइन को शुरू किया गया।
ट्रेनों को गति देने के लिए चंबल नदी पर तीसरे ब्रिज का निर्माण पिछले छह सालों से चल रहा था, लेकिन अब यह कार्य पुरा हो गया। शुभ घड़ी में ब्रिज को शुरू किया गया। इस ब्रिज को लगभग 750 मीटर लंबा बनाया गया है। रेलवे की ओर से शुक्रवार को इस ब्रिज को हरी झण्डी दिखाकर टे्रनों को रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें

इस बड़े मुद्दे पर एक साथ आए सचिन पायलट और किरोड़ी लाल मीणा

रेलवे के अधिकारियों ने चंबल ब्रिज से पहली गाड़ी मालगाड़ी निकाली, जो शाम 4.15 मिनट पर चंबल ब्रिज की तीसरी लाइन से गुजरी। इसके बाद अन्य ट्रेनों को इस ब्रिज से निकाला गया। आरवीएनएल डीजीएम एके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से चंबल ब्रिज की तीसरी लाइन शुरू कर दी गई। अब यात्रियों का सफर और आराम दायक रहेगा। इससे ट्रेनों को रोकना नहीं पड़ेगा।

Hindi News / Dholpur / Rajasthan: खुशखबरी! चंबल नदी पर बन रहा तीसरा ब्रिज, यहां रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो