धौलपुर

मुंबई निवासी युवती ने सामूहिक बलात्कार का दर्ज कराया मामला

– पीएचक्यू से एसपी कार्यालय को मिला परिवाद
 

धौलपुरDec 30, 2023 / 06:00 pm

Naresh

मुंबई निवासी युवती ने सामूहिक बलात्कार का दर्ज कराया मामला

धौलपुर. महिला पुलिस थाने में मुंबई निवासी एक युवती ने धौलपुर निवासी युवक और उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, पीडि़त युवती थाने नहीं पहुंची बल्कि उसकी ओर से राज्यपाल और पुलिस मुख्यालय जयपुर उक्त घटनाक्रम को लेकर परिवाद भेजा दिया। उक्त परिवाद को जयपुर से धौलपुर एसपी कार्यालय भेजा गया, जिस पर स्थानीय महिला थाने में गुरुवार शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सीओ शहर को सौंपी गई है।
महिला थाना प्रभारी छबि फौजदार ने बताया कि एसपी कार्यालय से परिवाद मिला था जिसे दर्ज कर लिया है। मुंबई निवासी युवती ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए परिवाद दिया था। इसमें बताया कि सचिन नामक युवक उसके साथ मुंबई में रहता था। पीडि़ता ने परिवाद में बताया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपित युवक उसे बहाने से धौलपुर लाया। यहां आरोपित उसे एक वाहन में अनजान स्थान पर ले गया। परिवाद में आरोप है कि यहां उसके कुछ साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इनकी संख्या पांच बताई जा रही है।
परिवाद में पीडि़ता ने करीब ढाई लाख रुपए और जेवरात छीनने का भ्श्राी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उसे बाद में आरोपितों ने कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन में बैठाकर मुंबई भेज दिया। पीडि़ता ने आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
– डाक से मिले परिवार के आधार पर मामला दर्ज किया है। पीडि़ता मुंबई निवासी है और आरोपित युवक जो धौलपुर का था वह भी पहले मुंबई में उसके साथ काम करता था। पीडि़ता ने धौलपुर में आरोपित व उसके कुछ साथियों पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। घटना नवम्बर माह की बताई जा रही है।
– छबि फौजदार, महिला थाना प्रभारी धौलपुर

Hindi News / Dholpur / मुंबई निवासी युवती ने सामूहिक बलात्कार का दर्ज कराया मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.