धौलपुर

युवती संदिग्धावस्था में मौत, सात दिन पहले हुई सगाई

– परिवार ने जताई हत्या की आशंका
– सरमथुरा क्षेत्र के गांव बरौली की घटना

धौलपुरFeb 03, 2024 / 06:58 pm

Naresh

युवती संदिग्धावस्था में मौत, सात दिन पहले हुई सगाई

धौलपुर. सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में एक 25 वर्षीय युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका का शव घर के पीछे मिला। बता दें कि मृतका की करीब एक सप्ताह पहले ही बाड़ी कस्बे में सगाई हुई थी। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी सीओ रविराज सिंह व थाना प्रभारी कृपाल चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार गांव बरौली निवासी संजय गर्ग की पुत्री पूजा की संदिग्धावस्था में सुबह मृत पड़ी मिली। मृतका की करीब सात दिन पहले ही सगाई हुई थी। शव घर के पिछले हिस्से में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। परिजनों ने गले पर निशान बताते हुए हत्या करने की आशंका जताई है। साथ ही मृतका के शरीर से सोने की चेन व अंगूठी गायब बताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Dholpur / युवती संदिग्धावस्था में मौत, सात दिन पहले हुई सगाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.