scriptदाण्डी मार्च दिवस पर निकाली गांधी जनकल्याण यात्रा | Gandhi Jan Kalyan Yatra taken out on Dandi March Day | Patrika News
धौलपुर

दाण्डी मार्च दिवस पर निकाली गांधी जनकल्याण यात्रा

धौलपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ पर दाण्डी यात्रा दिवस पर गांधी जनकल्याण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को रवाना करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने कहा कि 1930 में महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया गया सविनय कानून भंग कार्यक्रम था। गांधीजी समेत 78 लोगों द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक

धौलपुरMar 12, 2022 / 08:23 pm

Naresh

Gandhi Jan Kalyan Yatra taken out on Dandi March Day

दाण्डी मार्च दिवस पर निकाली गांधी जनकल्याण यात्रा

दाण्डी मार्च दिवस पर निकाली गांधी जनकल्याण यात्रा

धौलपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ पर दाण्डी यात्रा दिवस पर गांधी जनकल्याण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को रवाना करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान ने कहा कि 1930 में महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया गया सविनय कानून भंग कार्यक्रम था। गांधीजी समेत 78 लोगों द्वारा अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा 390 किलोमीटर करके 6 अप्रेल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून को भंग किया गया था। ऐतिहासिक सत्याग्रह कार्यक्रम भारत में अंग्रेजों के शासनकाल के समय नमक उत्पादन और विक्रय के ऊपर बड़ी मात्रा में कर लगा दिया था। नमक जीवन के लिए जरूरी चीज होने के कारण भारतवासियों को इस कानून से मुक्त करने और अपना अधिकार दिलवाने के लिए यह सविनय अवज्ञा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दांडी मार्च दिवस पर जनकल्याण यात्रा शहर के गांधी पार्क से शुरू हुइ जिसका समापन जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गांधी वाटिका में हुआ। इस दौरान गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रघुपति राघव राजाराम तथा भजन वैष्णव जन तो तैने कहिये का प्रसारण किया गया। इस दौरान एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि गांधीजी के सत्य अहिंसा के आदर्श का पालन दुनियाभर के लोग करते है। गांधी दर्शन समिति संयोजक दुर्गादत्त शास्त्राी ने कहा कि भारत की आजादी में दांडी मार्च की खास अहमियत रही है। सह संयोजक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दांडी मार्च सबसे प्रभावशाली प्रतीकात्मक आंदोलन रहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिंह, उपखंड अधिकारी भारती भारद्वाज, तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चेतराम मीणा, उप निदेशक आईसीडीएस भूपेश गर्ग, एडीपीसी मुकेश गर्ग, डीईओ अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गांधी दर्शन समिति सदस्य, गांधीवादी उपस्थित रहे।

Hindi News / Dholpur / दाण्डी मार्च दिवस पर निकाली गांधी जनकल्याण यात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो