धौलपुर

बंटवारे के विवाद पर भाइयों में झगड़ा, रात से सुबह तक उत्पात

– दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया पथराव
– एक पक्ष के घर में की तोडफ़ोड़, दूसरे ने स्वयं को घर में किया बंद
– कई घंटों तक चला हाई वॉल्टेज ड्रामा
– संतर रोड पर ईमली वाली गली की घटना

धौलपुरFeb 27, 2024 / 06:27 pm

Naresh

बंटवारे के विवाद पर भाइयों में झगड़ा, रात से सुबह तक उत्पात

धौलपुर. शहर के निहालगंज थाना अंतर्गत संतर रोड स्थित ईमली वाली गली में देर रात दो पक्षों में बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक-दूसरे ने पथराव कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर फेंके। अचानक हुई घटना से मोहल्ले वासी दशहत में आ गए। लोगों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है। एक पक्ष के घर में तोडफ़ोड़ की गई। झगड़ा रुक-रुक कर सुबह तक बना रहा। इस बीच सूचना पर रात में निहालगंज पुलिस पहुंची और समझाइश कर लौट गई। लेकिन सुबह वापस मामला बढऩे पर निहालगंज, कोतवाली, सदर थाना पुलिस, सीओ शहर सुरेश सांखला, एएसपी ओमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसमें दूसरे पक्ष के परिजनों ने स्वयं को घर में बंद कर लिया। पुलिस पहुंची तो स्वयं पर कैरोसीन डालने की धमकी दी, जिस पर पुलिस कर्मी इमारत से नीचे लौट गए। हालात को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात कर दिया। उधर, शाम को दूसरे पक्ष ने वाहन मंगा लिया और सामान लोड करवाने लगे। उधर, प्रकरण में दोनों पक्षों में परस्पर मुकदमा दर्ज कराया है। हाई वॉल्टेज ड्रामे से मोहल्ले के भयभीत बने हुए हैं। बता दें कि दोनों पक्ष आपस में भाई हैं।
जानकारी के अनुसार ईमली वाली गली निवासी आनेश पुत्र वरुण शर्मा और दूसरे पक्ष के ब्रजवर्धन, जीतू, आशीष, अविनाश शर्मा इत्यादि से विवाद हो गया। रात में झगड़ा बढऩे पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिस पर मोहल्ले के लोग डर गए। पुलिस पहुंची और समझाइश कर लौट गई। इसके बाद फिर से उलझ गए और यह सिलसिला सुबह तक बना रहा। मामला नहीं थमने पर सुबह कई थानों की पुलिस और अधिकारी भी पहुंचे और वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। एक पक्ष ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस अधिकारी पहुंचे तो कहा कि कोई जबरन घुसा तो कैरोसीन डाल लेंगे। जिस पर पुलिस द्वितीय तल से नीचे उतर गई। हालांकि, इसके बाद वापस विवाद नहीं हुआ लेकिन पुलिस शाम तक तैनात रही। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर वरुण व दूसरे पक्ष की तरफ से ब्रजवर्धन ने मारपीट, पथराव व तोडफ़ोड़ करनें का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिश्तेदार पहुंचे थाने, दो जनों को लेकर गए

उधर, विवाद के बाद कमरे में बंद होने की घटना पर कुछ लोग ग्वालियर से निहालगंज थाने पहुंचे और कहा कि उनके दो परिजन बंद हैं। जिस पर पुलिस पहुंची और फिर वार्ता की। जिस दो जने बाहर आ गए लेकिन वापस गेट बंद लिया। इन दो जनों को पुलिस निहालगंज थाने ले गई।
खिडक़ी में हुई वार्ता, नहीं बनी बात

कमरे में बंद करने के बाद पुलिस अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और एक खिडक़ी में से अंदर मौजूद लोगों से बात की। अधिकारियों ने समझाइश की लेकिन बात नहीं बनी। साथ उक्त लोगों ने कहा कि किसी तरह की जबरन कार्रवाई की तो कैरोसीन डाल लेंगे। जिस पर पुलिस यथास्थिति छोडकऱ नीचे आ गई।
तीन भाई, एक अपना हिस्सा दूसरे को देने पर विवाद

पुलिस का कहना है कि तीन भाई हैं। इसमें एक ग्वालियर में रहता है। बताया कि एक भाई ने अपना हिस्सा एक भाई को दे दिया। लेकिन बंटवारा नहीं होने पर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ है। कुछ माह पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद रात को वापस विवाद हो गया। रात में हुई घटना के दौरान एक पक्ष के मकान में तोडफ़ोड़ करने का आरोप है। सुबह कमरे में वॉशिंग मशीन, बाइक व एसी क्षतिग्रस्त पड़ा था। साथ ही किचन में भी तोडफ़ोड़ की गई। वहीं, घटना के बाद उक्त पक्ष के लोग ताला लगाकर चले गए। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद हाई वॉल्टेज ड्रामा चला।
– दो पक्षों में बंटवारे को लेकर विवाद है। जिसको लेकर रात में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने लोग बुला लिए थे। पुलिस ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया। कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है।
– ओमप्रकाश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)

– दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल प्रकरण में शांति है। घटना के चलते पुलिस तैनात की गई थी। फायरिंग होना बताया है लेकिन मौके पर कोई साक्ष्य
– बृजेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी, निहालगंज धौलपुर

्र

Hindi News / Dholpur / बंटवारे के विवाद पर भाइयों में झगड़ा, रात से सुबह तक उत्पात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.