उधर, घटनाक्रम की जांच जारी है।बता दें कि गत 30 जनवरी को धौलपुर स्टेशन पर यहां आरपीएफ थाने में कार्यरत कांस्टेबल निरंजन सिंह व महिला कांस्टेबल सुनीता प्लेटफार्म नम्बर एक पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। उधर, मामले में जीआरपी थाना भरतपुर में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, प्रकरण में रेलवे की खुफिया विभाग की टीम भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि महिला कांस्टेबल सुनीता की एके-47 से अज्ञात कारणों से गोली चल गई। घटना में गोली कांस्टेबल निरंजन के सीधे हाथ की अंगुली में जा जगने से वह घायल हो गया। फिलहाल मामला संदिग्ध होने के चलते अलग-अलग एजेंसी टीमें जांच कर रही हैं। हालांकि, घटनाक्रम की मूल वजह क्या रही, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। उक्त मामले में अधिकारी भी ज्यादा कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इनका मुख्यालय आगरा किया है। घटनाक्रम की जांच चल रही है। महिला कांस्टेबल की एके-47 से गोली चली थी जो निरंजन के सीधे हाथ की अंगुली में लगी थी। फिलहाल जांच चल रही है, उसके बाद ही घटनाक्रम किस वजह से हुआ मालूम हो सकेगा।
– राजीव कुमार, प्रभारी आरपीएफ थाना धौलपुर