
Swasth Rehne Ke Upay कहा जाता है पहला सुख निरोगी काया, जी हां, आप चाहे कितने भी अमीर हों यदि आप स्वस्थ ही नहीं रहते, तो इस धन का क्या उपयोग? शास्त्रों में भी स्वास्थ्य का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन यदि आपको लगता है कि आप स्वयं या फिर आपके घर-परिवार में कोई सदस्य अक्सर बीमार पड़ता है, तो हो सकता है कि वास्तु दोष के कारण आपको ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, वास्तु के सरल उपाय, जो बीमारियों को रखेंगे आपसे कोसों दूर...
बैडरूम के लिए रखें इन बातों का ख्याल Swasth Rehne Ke Upay
बैडरूम घर का एक ऐसा स्थान है, जहां व्यक्ति आराम करता है। वहीं अपना ज्यादातर समय बिताता है। कई बार हम महसूस करते हैं कि बैडरूम में हमें अच्छी नींद नहीं आती। या फिर हा सकता है कि सुबह उठने पर भी हमारी नींद पूरी नहीं हो रही होती है। अगर आपके साथ ऐसा है, तो इसका अर्थ है कि बैडरूम में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो रही है। यह निगेटिविटी आपको जल्द ही बीमार कर सकती है, इसलिए शयनकक्ष कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। सुबह की ताजी हवा आने के लिए कमरे में खिड़की जरूर होनी चाहिए। वहीं ध्यान रखें कि बैडरूम में जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिएं। यदि कोई तस्वीर लगा रहे हैं, तो वह पॉजिटिविटी का फ्लो करने वाली होनी चाहिए।
सोते समय पैर हों इस दिशा में Swasth Rehne Ke Upay
प्रॉपर नींद लेना बेहद जरूरी है, यदि ऐसा नहीं हो पाता है, तो व्यक्ति को धीरे-धीरे बीमारियां घेर लेती हैं। वास्तु के अनुसार अच्छी नींद व्यक्ति को बीमारियों से बचाए रखती है। वहीं आपको यह भी ध्यान रखना है कि सोते समय आपके पैर या सिर किस दिशा में होना चाहिए। रात को सोते समय आपका सिर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में नहीं होने चाहिएं। इन दिशाओं में इस प्रकार सोने से सिर दर्द और अनिद्रा की बीमारियां परेशान करती हैं।
शौचालय और रसोई घर न हों पास-पास Swasth Rehne Ke Upay
व्यक्तिकी ज्यादातर बीमारियां रसोईघर से ही निकलती हैं। इसलिए कहा जाता है कि घर खरीदते या लेते समय, हमेशा ध्यान रखें कि कहीं घर में शौचालय और रसोई घर पास-पास तो नहीं हैं। यदि यह दोनों पास-पास होते हैं तो घर घर नहीं बल्कि बीमारियों का घर बनता जाता है।
घर में जरूर रखें ये दो चीजें Swasth Rehne Ke Upay
वास्तु के मुताबिक तुलसी का पौधा अपने आप में एक अचूक दवा है। यदि घर में तुलसी का कोई पौधा है तो यह छोटा सा उपाय ही कई छोटी या मौसमी बीमारियों को आपसे दूर रखता है। वहीं एक चीज और वह यह कि सूर्य की पेंटिंग या क्रिस्टल भी नेगेटिव एनर्जी को घर से, परिवार के सदस्यों से दूर रखता है।
खाना खाते समय न देखें टीवी Swasth Rehne Ke Upay
यदि आप भी खाना खाते हुए टीवी देखते हैं, तो अपनी इस आदत को आज ही बदल दीजिए। ऐसा करने से भोजन की जगह व्यक्ति का सारा ध्यान टीवी की तरफ रहता है। वहीं वास्तु के मुताबिक टीवी नेगेटिव एनर्जी का परिचायक है, जो हमारे मन और मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
Updated on:
16 Feb 2023 04:15 pm
Published on:
16 Feb 2023 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
