
सालों बाद होने जा रहा है शुक्र का महापरिवर्तन, इस एक राशि को होगा अत्यधिक लाभ,कहीं ये आपकी राशि तो नहीं
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, सुंदरता, धन ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिश के अनुसार शुक्र, वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं शुक्र नीच राशि कन्या से तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र 1 या 2 सितंबर के बीच अपनी स्व राशि तुला में प्रवेश करेगा। किसी भी जातक की कुंडली में यदि शुक्र ग्रह शुभ होता है तो व्यक्ति जीवन भर सुख भोग करता हैं। किसी भी जातक की कुंडली में विवाह योग से लेकर संतान योग तक शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। शुक्र जातक में कला के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं। कलात्मकता का विकास करते हैं। शुक्र का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है। क्योंकि शुक्र को चमकता सितारा कहा जाता है और जिस प्रकार शुक्र चमकता है वह यदि जातक की कुंडली में शुभ होतो वह जातक का व्यक्तित्व भी चमकदार बना देता है। व्यक्ति अपने जीवन में एक नई पहचान बनता है। शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के व्यक्ति के लिए अहन भूमिका रखता है। आइए जानते हैं इस परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है....
मेष राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर सप्तम भाव से होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर से आपको दांपत्य सुख प्राप्त होगा वहीं आपके दांपत्य में वृद्धि होगी। आपके व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा लेकिन वाक् चातुर्य से आपके कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
वृषभ राशि: इस राशि वाले जातकों के छठें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, सतर्क रहें। कर्ज की स्थिति से राहत मिल सकती है। शत्रु वर्ग से राहत पाएंगे। खर्च की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मिथुन राशि: शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में प्रवेश करेगा। वहीं इस गोचर के दौरान आपकी यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सर्वोत्तम है। प्रेम के योग बन सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। कला से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
कर्क राशि: इस राशि के लिए यह समय सुखद रहेगा। आपकी राशि में शुक्र चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके पारिवारिक मामलों में खर्च हो सकता है। जनता के कार्यों से आपकी आय होगी। शुभ कार्य होकर संपत्ति के मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे।
सिंह राशि: शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करने जा रहे हैं। एसी स्थिति में आपको पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। व्यापार व नौकरीपेशा लोगों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि: आपकी राशि से शुक्र द्वितीय भाव से गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपकी भाग्योन्नति में वृद्धि होकर धन लाभ होगा। कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। वाणी में मिठास होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।
तुला राशि: शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। अतः शक्र के इस गोचर से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य बनेंगे। गायन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद होकर आशातीत सफलता का रहेगा। सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि: इस राशि से शुक्र द्वादश भाव में गोचर करेगा जिससे की आपके यात्रा के योग बनेंगे। बाहरी संबंधों में सुधार होकर लाभ होगा। नवीन कार्ययोजना बनेगी। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। दैनिक व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
धनु राशि: इस राशि में शुक्र का गोचर एकादशेश भाव में गोचर करेगा और इसके प्रभाव से आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी, वहीं भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि: आपकी राशि में शुक्र दशम भाव से भ्रमण करने से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी सुखद स्थिति के साथ लाभान्वित होंगे। संतान पक्ष से सुखद अनुभव होगा।
कुंभ राशि: आपकी राशि में शुक्र नवम भाव से भ्रमण करने से भाग्योन्नति होगी। धर्म-कर्म के मामलों में खर्च होगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। पिता से सहयोग के साथ लाभ भी होगा।
मीन राशि: आपकी राशि में शुक्र अष्टम भाव में गोचक करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपके लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। धन खर्च बढ़ सकता है। संचार माध्यम से सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।
Published on:
31 Aug 2018 01:26 pm
